Weight Loss: वेट लॉस के लिए करते हैं बर्पीज एक्सरसाइज, तो यहां जानिए इसका सही तरीका

By Ek Baat Bata | Apr 30, 2025

आजकल लोग वजन कम करने के लिए घंटों तक ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हैं और पसीना बहाते हैं। यह एक्सरसाइज लोगों को बहुत पसंद भी आता है और उनको वेट लॉस के लिए यह एक प्रभावी तरीका लगता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। यह वर्कआउट करने से आपको रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी प्रभावी और जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सबसे ज्यादा ओवररेटेड एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही वेट लॉस की जर्नी में बेहतर रिजल्ट पाने के लिए प्रभावी ऑप्शन भी बताएंगे।

बर्पीज एक्सरसाइज
अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसके लिए सबसे खराब बर्पीज एक्सरसाइज है। यह अव्यवस्थित होता है, जिसको एक्सरसाइज के तौर पर किया जाता है। इसमें कई तरह के एक्सरसाइज जैसे स्क्वाट, प्लैंक, पुश-अप, मूव्स, जंप करने से आपका शरीर स्वस्थ नहीं रहता है, बल्कि यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

इसके साथ ही यह आपके जोड़ों को बेकार और कमजोर करता है, खासकर यदि आप थके हुए हैं। इस एक्सरसाइज को करने से लिए आप ताकत या फिर सहनशक्ति का निर्माण नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह आपके शरीर को थका रहा है।

जानिए क्या करना सही

स्थिर जगह पर करें एक्सरसाइज
बता दें कि स्थिर जगह पर एक्सरसाइज करने से आपको ताकत और मांसपेशियों को अधिक प्रभावी ढंग से बनाने में सहायता मिलती है। यह शरीर के लिए भी अच्छा होता है।

ओवरहेड ट्राइसेप्स एक्सटेंशन या स्कल क्रशर
यह एक्सरसाइज लंबी स्थिति में काम करते हैं, जिससे आपके शरीर की ग्रोथ होती है। वहीं किकबैक की तुलना में यह बेहतर खिंचाव, ज्यादा भार और अधिक फायदे देता है।