Weight Loss: जिम जाने का नहीं है समय तो बेड पर करें ये एक्सरसाइज, मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

By Ek Baat Bata | Oct 28, 2023

बॉडी को फिट रखने के लिए जिम या दूसरी फिजिकल एक्टिविटी आजकल काफी ट्रेंड में चल रही है। लोग काफी देर तक जिम करते हैं और घंटों पसीना भी बहाते हैं। लेकिन इस कार्य को प्रतिदिन न करके कभी-कभी करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है आलस। लोग कभी-कभी जिम जा कर इस रूटीन को तोड़ देते हैं जिससे उसके शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होता है। इसलिए कुछ एक्सरसाइज ऐसी भी जिन्हें आप बेड या बिस्तर पर लेटकर भी कर सकते हैं। जिससे फैट या कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन्हीं फिजिकल एक्टिविटी के बारे में।   

बढ़ते मोटापे के मामले
आज कल लोग गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल को ज्यादा पसंद करते हैं। इस बुरी आदत के कारण वह अपने शरीर की फिटनेस का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। बुरे खानपान के कारण तेजी से वजन बढ़ने और मोटापे के मामले अधिकतर सामने आ रहे हैं। मनुष्य के शरीर का मोटापा एक समस्या ही नहीं बल्कि ये बहुत बड़ी बिमारी का कारण भी है। हमारे देश भारत में लगभग 135 मिलियन लोग मोटापे जैसी बिमारी से घिरे हुए हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया भर में कम से कम 1.9 बिलियन युवा ओवरवेट हैं, वहीं 650 मिलियन मोटापे से ग्रसित हैं। इसलिए यदि आप जिम जाने में असमर्थ हैं तो आप अपने बेड पर लेट कर ही कुछ एक्सरसाइज करके अपने फैट को खत्म कर सकते हैं।     

एयर साइकिलिंग
एयर साइकिलिंग का मतलब है कि आप अपने बिस्तर पर लेटकर हवा में पैर चलाने वाली एक्सरसाइज करके अपने वजन को घटा सकते हैं। बचपन में सभी इस एक्टिविटी को खेल-खेल में करते थे। लेकिन अब बिजी लाइफस्टाइल में आप इसे एक्सरसाइज के तौर पर कर सकते हैं। इस एक्टिविटी को करने के लिए बेड पर लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को 90 डिग्री के एंगल पर उठाएं। इस एक्सरसाइज को प्रतिदिन 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आपका शरीर फिट होगा।

लेग लिफ्ट एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे करने के लिए अपने पैरों को 90 डिग्री कोण पर उठाएं, इसके बाद अपने पैरों को 10 मिनट तक ऐसे ही रखे रहने दें। इसको करने से हमारे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है और वजन भी कम होता है। लेग लिफ्ट एक्सरसाइज को आप रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप दीवार की मदद भी ले सकते हैं। इसको करने से आपके शरीर को बहुत आराम मिलेगा।      

बॉडी क्रंच एक्सरसाइज
बॉडी क्रंच एक्सरसाइज को करने से पेट, हाथ और जांघों की चर्बी कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप बेड पर लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाकर स्ट्रेच करें। इसके बाद अपनी बॉडी को थोड़ा सा पुश करके घुटनों को छूने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज रोजाना 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से बॉडी का फैट बर्न होता है। इसके साथ ही एक्सट्रा कैलोरी भी कम होती है।