Jogging Benefits: इन तरीकों से करेंगे जॉगिंग तो मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट और कमर की चर्बी

By Ek Baat Bata | Dec 07, 2024

कई बार पेट की चर्बी परेशानियों का कारण बन जाती है। यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकती है। वहीं जो लोग जिम रूटीन को नापसंद करते हैं या फिर उनके पास एक्सरसाइज के लिए समय नहीं होता है, तो उनके लिए जॉगिंग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वजन और पेट की चर्बी को कम करने के लिए पैदल चलना बेहद आसान तरीका है। इसको आप अपने डेली रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। इस तरीके से आपकी कमर और पेट की चर्बी आसानी से कम हो जाएगी। साथ ही इससे समय भी बचेगा। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको जॉगिंग के बेस्ट तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

तेज चलना
तेज गति से चलना यानी की एक हाई इंटेंसिटी वाली चलने की शैली भी पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और हार्ट की गति को बढ़ाता है। साथ ही इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए तेज चलना अच्छा तरीका है। 

रनिंग
अगर आप रोजाना सुबह के समय रनिंग करते हैं, तो यह भी पेट की चर्बी कम करने में सहायक होता है। आप बीच-बीच में रिलैक्स करके भी रनिंग कर सकते हैं। दौड़ना एक कार्डियोथेरेपी की तरह होता है। यह कई बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इससे कैलोरी बर्न होता है और पेट को भी हेल्दी रखता है और मांसपेशियों को एक्टिव बनाता है।

रिवर्स वॉकिंग
बता दें कि रिवर्स वॉकिंग एक अनोखी वॉकिंग स्टाइल है। आप पेट की चर्बी को कम करने के लिए इसको भी अपना सकते हैं। पीछे की ओर चलने से कोर की मांसपेशियां एक्टिव होती है। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। यह एक्सरसाइज वेट लॉस और पेट की चर्बी को घटाने में मदद करता है। इसको आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।