Weight Loss Tips: आसानी से करना चाहते हैं वेट लॉस तो फॉलो करें 30-30-30 नियम

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2024

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वेट बढ़ना एक आम समस्या है। वर्तमान समय में हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहा है। बढ़ता वजन अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। वजन कंट्रोल करने के लिए आप 30-30-30 के नियम को भी फॉलो कर सकते हैं। यह वेट लॉस का प्रभावी उपाय माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि 30-30-30 नियम क्या है और इसको कैसे फॉलो करें।

बर्न करें कैलोरी
वेट कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी कैलोरी बर्न करना है। खाने की आदतों में बदलाव कर आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसलिए अगर आप अपनी डेली डाइट में 30 फीसदी कम कैलोरी का लक्ष्य रखते हैं, तो इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी। इसके लिए आपको अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए।

चबाकर खाएं खाना
जितना हो सके खाना उतना चबाकर खाना चाहिए। चबाकर खाने से पाचन स्वस्थ रहता है और वेट कम होने में भी मदद मिलती है। खाने का स्वाद और लाभ लेने के लिए कम से कम 30 मिनट का समय लेना चाहिए। जिससे कि आप भोजन पर ध्यान केंद्रित कर इसका लुत्फ उठा सकें।

एक्सरसाइज करें
वेट लॉस के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वेट कम करने के लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे आप फिजिकली भी फिट रहेंगे और कैलोरी भी बर्न होती है। साथ ही आप तमाम स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचे रहेंगे।