Weight Loss Tips: अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें ये 3 काम, मक्खन की तरह पिघलेगा मोटापा

By Ek Baat Bata | Jun 07, 2023

आप अपने दिन की शुरूआत जिस तरह से करते हैं, पूरा दिन आप वैसा ही फील करते हैं। ऐसे में कई बार आपका पूरा दिन आलस से भरपूर होता है। आलस से बचने के लिए आपको अपने दिन की शुरूआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। सुबह आप जैसी डाइट लेते हैं और जो काम करते हैं, उसका असर पूरा दिन होता है। इसलिए सुबह उठकर ढेर सारा पानी पीना चाहिए। फिर थोड़ी देर एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे आपको वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी। 

जिस तरह वजन बढ़ाना मुश्किल काम होता है। ठीक उसी तरह वजन कम करना भी काफी मुश्किल टास्क होता है। वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। इसके अलावा आपको हेल्दी रूटीन फॉलो करना होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको 3 ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। 

सुबह पिएं गर्म पानी
सुबह उठकर गर्म पानी पीने की आदत से वजन घटाने और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट गर्म पानी के सेवन से आपका पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। सुबह 2 कप खाली पेट गर्म पानी पीने से आप पूरा दिन ऊर्जावान रहते हैं। वहीं गर्मियों में भी अपने दिन की शुरूआत गर्म पानी से करनी चाहिए। आप चाहें तो गर्म पानी में शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे तेजी से वजन घटता है।

जरूर करें एक्सरसाइज
वजन को कंट्रोल करने के लिए सुबह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। सुबह के समय व्यायाम करने से जमा फैट कम होता है और आप जल्दी वेट लॉस कर पाएंगे। मार्निंग एक्सरसाइज में आप योगा या कोई एक्टिविटी कर सकते हैं। इससे आपका वेट लॉस भी होगा और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और बीमारियों भी दूर रहेंगी।

हेल्दी नाश्ता करें
सुबह नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। अपने नाश्ते में सभी जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें। अगर आपकी नाश्ते की थाली में सही मात्रा में प्रोटीन और फाइबर शामिल होगा, तो आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। साथ ही यह आपके वजन को भी कंट्रोल करेगा। इसलिए सुबह के नाश्ते में ड्राईफ्रूट्स, स्प्राउट्स, ब्राउन ब्रेड, अंडे, दूध, शेक, स्मूदीज शामिल कर सकते हैं।