Weight Loss: प्याज से आसानी से कम हो जाएगा आपका वजन, जानिए कैसे करें इसका सेवन

By Ek Baat Bata | Sep 04, 2023

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं होता है। वेट लॉस में कई महीनों का समय लग जाता है। वेट लॉस की पूरी जर्नी में वर्कआउट से लेकर डाइट तक का प्रॉपर ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन कई बार अनजाने में ही सही हम सभी ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो वजन को मेनटेन करने में हमारी मदद करते हैं। हालांकि अगर इन चीजों को सही से खाया जाए तो वेट को आसानी से कम किया जा सकता है। 

हमारी डाइट में कई ऐसी चीजें शामिल होती हैं, जिनको हम रोजाना खाते हैं और यह चीजें हमारे वजन को कम करने में सहायक होती हैं। इन्हीं में से एक चीज हैं प्याज। सब्जी बनाने में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे सब्जी में स्वाद बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस में प्याज किस तरह से आपकी मदद कर सकता है।

लंबे समय तक भरा रहता है पेट
प्याज में सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। साथ ही इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। बता दें कि एक कप प्याज में 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 64 कैलोरी, 16 ग्राम फैट, 7 ग्राम फाइबर, 76 ग्राम चीनी और विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में क्वेरसेटिन नामक कंपाउंड भी पाया जाता है। इस फ्लेवोनॉयड में मोटापारोधी गुण पाए जाते हैं। जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है।

ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल
वेट लॉस के लिए प्याज को अपनी डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप रोजाना प्याज के जूस का सेवन करें। क्योंकि जब प्याज सब्जी में डाला जाता है, तो इसे फ्राई किया जाता है, इससे प्याज के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसलिए आप प्याज को पानी के साथ उबालकर उसका जूस बना लें। फिर इसका रोजाना सेवन करें। इससे आपका वेट तेजी से कम होगा।

डाइट में शामिल करें प्याज का सूप
आप लंच या डिनर में प्याज का जूस शामिल कर सकते हैं। प्याज का सूप तमाम न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसके सेवन से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। यह सूप स्वाद में लाजवाब होने के साथ वेट लॉस में मदद करता है। प्याज के सूप में आप प्रोटीन के तौर पर पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कच्चा प्याज भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं