Karonda For Weight Loss: इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर घटा सकते हैं वजन, ऐसे करें इसका सेवन

By Ek Baat Bata | Jul 03, 2023

आजकल की इस भागदौ़ड़ भरी जिंदगी में न सिर्फ लोगों का लाइफस्टाइल बल्कि खानपान भी खराब है। जिसके कारण लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वहीं बढ़ता मोटापा कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देता है। मोटापे के कारण व्यक्ति को डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेसट्रॉल और दिल संबंधी बीमारियां हो रही हैं। मोटापा बढ़ने से आपकी पर्सनैलिटी भी काफी खराब लगने लगती है। वहीं मोटापा कम करने के लिए लोग घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन सिर्फ जिम और एक्सरसाइज ही मोटापा कम करने के लिए काफी नहीं है। 

इसके लिए आपको एक्सरसाइज के अलावा अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है। बता दें कि आप करौंदे को अपनी डाइट में शामिल कर मोटापे को कम कर सकते हैं। गर्मियों में यह फल काफी आसानी से मिल जाता है। आप करौंदे को फल या सब्जी के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे आपको स्लिम होने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकती हैं।

वजन घटाने में मददगार
बता दें कि करौंदे में एंटीबायोटिक गुण पाया जाता है। वहीं पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन और मिनरल्स भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इस फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर हमारे पाचन क्रिया के लिए बेहद जरूरी होती है। अगर आप फाइबर युक्त भोजन या फल का सेवन करते हैं तो कब्ज से छुटकारा मिलता है और मल त्यागने मेैं आसानी होती है। साथ ही खाना भी अच्छे से पच जाता है। 

वहीं करौंदे को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपको बार-बार भूख भी नहीं लगती हैं। ऐसे में आप जंकफूड या ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। वहीं यह मोटापा कम करने में भी आपकी मदद करता है। करौंदा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होने के साथ ही शरीर से कैलोरी भी तेजी से बर्न होती है। जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

करौंदा के फायदे
अगर आप करौंदे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह कमजोर हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस फल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। करौंदा में विटामिन ओ और विटामिन सी भी पाया जाता है। यह बालों की ग्रोथ और उन्हें चमकदार बनाने में सहायक होता है।

ऐसे करें सेवन
अब रोजाना सुबह करौंदे के जूस का सेवन कर सकते हैं।
करौंदे की सब्जी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
इसके अलावा आप करौंदे का अचार, चटनी या फिर जैम आदि बनाकर खा सकते हैं।