Belly Fat: किचन की कुछ चीजें गला देंगी पेट की जिद्दी चर्बी, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

By Ek Baat Bata | Jun 21, 2024

वर्तमान समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। देश में बड़ी संख्या में लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। तो वहीं अधिकतर लोगों के पेट के पास अधिक चर्बी बढ़ जाती है। मोटापा अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। मोटापे की समस्या होने पर व्यक्ति को ब्लड शुगर और हार्ट डिजीज की समस्याएं हो सकती हैं। वहीं फिट बॉडी पाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और डाइटिंग करते हैं। लेकिन कई बार तमाम कोशिशें करने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से जिद्दी चर्बी आसानी से पिघलेगी।

सरसों के बीज
बता दें कि सरसों के बीज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सरसों के बीज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन सी, कई मिनिरल्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह सभी पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज कर एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ाने का काम करता है।

लहसुन
हर किचन में लहसुन पाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन सिर्फ खाने का ही स्वाद नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि यह पेट की चर्बी को भी कम करने का काम करता है। लहसुन को खाने में शामिल कर आप इसके कई फायदे पा सकते हैं। लहसुन में एलीसिन कंपाउड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेजी से बूस्ट करने के साथ फैट को एनर्जी में बदलने का काम करता है।

अदरक
अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व तेजी से अवशोषित कर मेटाबोलिज्म को बढ़ाते हैं। थर्मोजेनेसिस होने की वजह से यह अदरक शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाने का काम करता है। इसके सेवन से एनर्जी अधिक बर्न होता है और भूख कम लगती है। साथ ही अदरक शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

दालचीनी
अगर आप भी जल्द ही अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। इसके भी कई जबरदस्त फायदे हैं। दालचीनी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शुगर लेवल तेजी से नीचे आता है। वहीं इसके कारण इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है। थर्मोजेनिक होने के कारण दालचीनी शरीर में ऊष्मा बढ़ाने का काम करती है। जिसके चलते कैलोरी की अधिक खपत होती है और चर्बी कम होने लगती है।