Exercise Tips: बाजुओं की चर्बी को कम करने के लिए रोजाना करें ये आसान एक्सरसाइज, टोंड और फिट होंगे हाथ

By Ek Baat Bata | Feb 25, 2025

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से आजकल अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि आज के समय में हर कोई स्लिम और फिट दिखना पसंद करते हैं। लेकिन जब मोटापे की बात की जाए, तो लोग सबसे पहले कमर और पेट की चर्बी पर ध्यान देते हैं। लेकिन अक्सर लोग बाजुओं पर जमा चर्बी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी बाजुओं की चर्बी को कम करने का साथ हाथों को फिट और टोंड बनाना चाहते हैं, तो आप कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज न सिर्फ हाथों की चर्बी को कम करता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगी।

करें ये एक्सरसाइज़

बाइसेप कर्ल्स
बाइसेप कर्ल्स को करने के लिए आप दोनों हाथों में डंबल पकड़ें और अपने हाथों को सीधा करके खड़े हो जाएं। कोहनियों को शरीर के पास रखते हुए धीरे-धीरे डंबल को अपने कंधों की ओर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं। ऐसा करीब 10 से 15 बार करें। इस एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती है।

ट्राइसेप डिप्स
ट्राइसेप डिप्स एक्सरसाइज करने के लिए आपको एक कुर्सी की आवश्यकता होगी। दोनों हाथों को कुर्सी के किनारे रखें और पैरों को सीधा करते हुए अपने शरीर को नीचे करें। अब इसको ऊपर की ओर उठाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 से 15 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से बाजुओं पर जमा चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी।

पुश-अप्स
बता दें कि यह एक्सरसाइज मैट पर लेटकर की जाती है। मैट पर पेट के बल लेट जाएं और अब अपने दोनों हाथों को कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी पर रखें। वहीं शरीर का वेट पंजों और उंगलियों पर रखें। जमीन पर आराम करते हुए शरीर को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को पुश-अप्स कहते हैं और इसको कम से कम 15-20 बार दोहराने से बाजुओं की चर्बी कम हो सकती है। इससे बाजुओं को मजबूती मिलती है।

आर्म क्रॉस ओवर
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर सीधा खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को बगल में सीधा फैलाते हुए हाथों को छाती के पास ले जाएं। इस तरह से क्रिस-क्रॉस फॉर्म में करें। इस एक्सरसाइज को दोनों हाथों से करीब 1-1 मिनट तक करें। इससे बाजुओं की चर्बी कम करने में मदद मिलेगी।