Weight Loss: इन तरीकों से करेंगे वॉक तो तेजी से कम होगा वजन, जानिए ये सीक्रेट तरीके

By Ek Baat Bata | Apr 19, 2025

आज के समय में स्वस्थ रहना किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि किसी भी व्यक्ति के लिए उसका स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है। हेल्दी रहने के लिए ओवरऑल लाइफ के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि आजकल के बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हमारे सेहत पर पड़ा असर पड़ता है। खाने-पीने में गड़बड़ी की वजह से वेट बढ़ने लगता है। वेट बढ़ना अब एक आम समस्या है। क्योंकि बढ़ता वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को बढ़ता है। ऐसे में आप वेट कंट्रोल करने के लिए आप वॉकिंग का सहारा ले सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन तरीकों से वॉक करके अपना वजन कम कर सकते हैं।

सही समय पर करें वॉक
वजन कम करने के लिए वॉक करना जरूरी है। क्योंकि अगर आप सही समय पर वॉक नहीं करेंगे तो इसका आपको ज्यादा फायदा नहीं होगा। सुबह के समय टहलना काफी अच्छा होता है। वहीं सुबह खाली पेट टहलने से वेट लॉस होता है। वहीं रात को भी खाना खाने के फौरन बाद सीधे सोना नहीं चाहिए। डिनर के बाद थोड़ी देर जरूर टहलें क्योंकि इससे वजन कंट्रोल में रहता है। वॉक करने के दौरान शरीर को सीधा रखकर चलना चाहिए।

ब्रिस्क वॉकिंग
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आपको ब्रिक्स वॉकिंग करना चाहिए। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसमें तेजी से चला जाता है। ऐसा करने से कैलोरी तेजी से बर्न होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। वहीं वॉक के दौरान सही जूते पहनें।

ऊंचाई वाला स्थान
वेट लॉस के लिए हल्की चढ़ाई वाली जगह पर वॉक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। फ्लैट जगहों पर वॉक करने से आपको कम फायदा होगा। जबकि हल्की चढ़ाई वाली जगह पर वजन कम करने में आसानी होगी।