आज के समय में वेट लॉस करना चुनौतीपूर्ण प्रोसेस हो सकता है। लेकिन अगर आप वेट लॉस के लिए सही दिशा में प्रयास करते हैं, तो आपको जल्द ही प्रभावी परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अगर आप 15 दिनों में अपने वजन में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास आदतों को अपनाने की जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप 15 दिन में वजन घटा सकते हैं।
स्वस्थ आहार लें
स्वस्थ और संतुलित डाइट वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में सब्जियां, साबुत अनाज ताजे फल और प्रोटीन स्रोत आदि चीजें शामिल करें। वहीं जंक फूड, चीनी और तली-भुनी चीजों से दूर रहें।
पानी अधिक पिएं
शरीर के मेटाबोलिज़्म को सही बनाए रखने में पानी मदद करता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। ऐसे में आपको दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा।
नाश्ते में जरूर प्रोटीन शामिल करें
सुबह का नाश्ता बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए आपको नाश्ते में आपको प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे दही, अंडे, मूंग दाल या फिर ओट्स को शामिल करें। डाइट में प्रोटीन शामिल करने से दिन भर शरीर को एनर्जी मिलती है और भूख कंट्रोल होता है।
एक्सरसाइज करें
वेट लॉस के लिए नियमित एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना कम से कम 30-40 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉक, योग, दौड़ या फिर एरोबिक्स करें। इससे कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
कार्डियो वर्कआउट
वेट लॉस के लिए कार्डियो वर्कआउट करना चाहिए। आप दौड़ना, साइकिल चलाना या फिर स्विमिंग करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। आप यदि 15 दिनों तक नियमित कार्डियो वर्कआउट करने से तेजी से वेट लॉस हो सकता है।