Weight Loss Tips: बिना एक्सरसाइज के कम करना चाहते हैं मोटापा, तो बहुत कारगर हैं ये घरेलू उपाय

By Ek Baat Bata | Nov 18, 2023

आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वहीं वेट कम करने के लिए एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालना काफी बड़ी चैलेंज होता है। ऐसे में अगर आप एक्सरसाइज करने के लिए समय निकाल भी लेते हैं, तो रोजाना इसे कर पाने में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। जिसके कारण वजन कम नहीं हो पाता है।
 
ऐसे में अगर आप भी बिना एक्सरसाइज और डाइटिंग के मोटापा कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिना एक्सरसाइज और बिना डाइटिंग के वेट कम करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नींबू के साथ शहद
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। वहीं शहद में प्राकृतिक मिठास पाई जाती है। ऐसे में आप नींबू का रस और शहद पानी में मिक्स कर इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं। तो आपका वेट आसानी से बिना मेहनत के कम हो सकता है।

पत्तागोभी
पत्तागोभी में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में पाया जाता है। तो वहीं पत्तागोभी में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आप वजन कम करने की जर्नी में पत्तेगोभी से बना सूप, सब्जी व सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं।

पानी
मोटापा कम करने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको पूरे दिन में 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है।

गाजर
आपको बता दें कि गाजर भी लो कैलोरी वाली सब्जी है। इसके सेवन से आप अपने वेट को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं गाजर में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो मोटापे को कम करने में मददगार होता है। 

सौंफ
सौंफ हमारे शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ फाइबर युक्त होता है और भूख को नियंत्रित करता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। 

ग्रीन टी
अगर आप भी बिना मेहनत के मोटापा कम करता चाहते हैं, तो आप डेली ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि ग्रीन टी ना सिर्फ वजन कम करने बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक होता है।

खीरा
वेट लॉस की जर्नी में खीरा काफी मदद करता है। क्योंकि यह कैलोरी युक्त होता है और इसमें पानी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बता दें कि शरीर के वजन को पानी कंट्रोल करने का काम करता है।