Weight Loss: गर्मियों में फटाफट कम करना चाहते हैं वेट, तो इन तरीकों से छूमंतर हो जाएगा मोटापा

By Ek Baat Bata | Jul 27, 2023

अगर आप भी बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो यह न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देता है। बल्कि मोटापा बढ़ने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वेट को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अनियंत्रित वजन हृदय रोगों, डायबिटीज और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं को जन्म देता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, वेट लॉस करने में सबसे ज्यादा कारगर फॉर्मूला यह है कि आप कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करें। इसके साथ ही प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करें। लेकिन आप दिन में कितनी कैलोरी बर्न करते हैं। यह आपकी शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है।

दही-छाछ
गर्मियों में वजन को कंट्रोल करने और फैट को बर्न करने में दही-छाछ जैसी चीजें मदद कर सकती हैं। दही आपके लिए पौष्टिक और बेहतर विकल्प हो सकता है। दही में प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम का बढ़िया स्त्रोत है। साथ ही दही के सेवन से शरीर में चर्बी बढ़ने का खतरा कम होता है। हाई प्रोटीन वाले डेयरी उत्पाद, फैट बर्न को बढ़ावा देने का काम करता है। यह वेट लॉस के साथ ही मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में लाभकारी होता है। इसके साथ ही दही के सेवन से आपका पेट भी स्वस्थ रहता है। 

गर्मियों में खीरा
खीरा में लो कैलोरी के साथ ही पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह वेट कम करने में सहायक होता है। खीरे में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से आपके पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। वहीं गर्मियों में खीरा पानी की कमी को भी दूर करने का काम करता है। वेट लॉस की जर्नी में जुटे लोगों के लिए खीरा फायदेमंद है।

लौकी पेट और वेट के लिए फायदेमंद 
लौकी की सब्जी फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती है। लौकी में कैलोरी कम होने के साथ ही पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। अगर आप वेट कम करना चाहते हैं, तो लौकी की सब्जी एक बेहतरीन भोजना है। आप वेट कम करना चाहते हैं, तो लौकी का स्वादिष्ट सूप बना सकते हैं या सब्जी के तौर पर भी इसका सेवन कर सकते हैं।