Weight Loss Tips: वर्कआउट के बाद भी नहीं हो पा रहा है वेट लॉस, जानिए क्या है कारण

By Ek Baat Bata | Mar 04, 2025

खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से लोगों का वजन बढ़ रहा है। वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कई बार लगातार एक्सरसाइज करने के बाद भी वेट लॉस नहीं होता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है। बता दें कि वजन बढ़ने का कारण सिर्फ एक्सरसाइज की कमी नहीं होती है, बल्कि इसके लिए कुछ अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में आप इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों की वजह से वजन बढ़ता है।

नींद की कमी और तनाव
पर्याप्त नींद और तनाव का लेवल भी वजन पर प्रभाव डालता है। अगर आप रात में अच्छी नींद ले रहे हैं, या फिर तनाव में हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है। यह हार्मोन फैट जमा करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। तनाव से शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है। जिसकी वजह से आप अधिक खाना खाते हैं और इससे वजन बढ़ सकता है।

वॉटर रिटेंशन
वहीं एक्सरसाइज के बाद शरीर में वॉटर रिटेंशन हो सकता है। पानी जमा होने से शरीर का वेट बढ़ता है। यह समस्या तब होती है, जब आप वर्कआउट के बाद खूब पानी पीते हैं। इसलिए हमेशा सही मात्रा में पानी पिएं।

ज्यादा खा लेना
जब हम एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर को ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है। कुछ लोग सोचते हैं कि वर्कआउट करने के बाद वह जो चाहें वो खा सकते हैं। क्योंकि उन्होंने कैलोरी बर्न कर ली है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हम जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं और उससे ज्यादा खा रहे हैं, तो आपका वजन बढ़ेगा।

प्रोग्रेस ट्रैक
बता दें कि कई लोग बिना ट्रैकिंग के ही एक्सरसाइजद करते हैं। जिसकी वजह से उनको पता ही नहीं चलता है कि शरीर पर वर्कआउट करने का कितना फर्क हो रहा है। क्योंकि कई बार वेट लॉस नहीं होता है, बल्कि मांसपेशियों का निर्माण होता है और इससे वेट ज्यादा दिखाई देता है।