Stomach Health: बच्चों के पेट में कीड़े पड़ने पर अपनाएं दादी का ये रामबाण नुस्खा, पेट हो जाएगा साफ

By Ek Baat Bata | Aug 24, 2023

अगर आपके बच्चे का वजन तेजी से कम हो रहा है और सोने के दौरान उसके मुंह से लार निकलती है। पेट में दर्द होने के साथ बच्चा अक्सर दांत किटकिटाता है। तो बता दें कि यह लक्षण बच्चे के पेट में कीड़े होने के भी हो सकते हैं। वैसे तो छोटे बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े पड़ जाते हैं। यह बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी एक आम समस्या है। लेकिन समय रहते अगर इस समस्या का इलाज नहीं किया जाएगा तो आपका बच्चा जरूरत से ज्यादा बीमार पड़ सकता है।

कई बार छोटे बच्चे अक्सर मुंह में उंगलियां डाल लेते हैं। तो कई बार बच्चा मुंह में खिलौने डाल लेता है। इससे उनके पेट में कीड़े की समस्या हो सकती है। छोटे बच्चों में मिट्टी खाने की आदत के कारण भी पेट में कीड़े की समस्या होती है। ऐसी समस्या होने पर दादी-नानी घरेलू नुस्खे की मदद से इस समस्या का निजात कर देती थीं। आइए जानते हैं दादी-नानी के घरेलू नुस्खे के बारे में...

पेट में कीड़ा होने के लक्षण
सोते समय दांत किटकिटाना
हमेशा पेट में दर्द रहना
वजन तेजी से कम होना
थकान और कमजोरी लगना
मुंह से लार बहना
भूख ना लगना

लहसुन और गुड़ की दवा
बता दें कि पेट में कीड़ों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए घरेलू उपाय की सहायता ली जा सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले लहसुन की तीन कलियों को अच्छे से छील लें। इसके बाद दोगुने गुड़ की मात्रा लेकर दोनों को बारीक कूट लें। इस पेस्ट को बच्चे को दिन में दो बार जरूर दें। इन नुस्खा लगातार तीन दिन तक करना होगा। इस पेस्ट को एक साल से 15 साल तक के बच्चे को दिया जा सकता है।