Grandma Remedies: दादी मां के बताए इस ड्रिंक का सेवन करने से खत्म होगी पुरानी से पुरानी कब्ज

By Ek Baat Bata | Oct 17, 2024

आजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। बता दें कम पानी पीने और मसालेदार खाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि कब्ज के दौरान मल काफी सख्त हो जाता है, जिस वजह से मल त्याग में समस्या होती है।
 
ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी-नानी के नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाने से आपको कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा।

जीरे का पानी 
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। जीरे में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जोकि मल को नरम रखने में मदद करता है। खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से मल त्याग करने में परेशानी नहीं होगी।

हाइड्रेट 
खाली पेट पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। ऐसे में जब आप सुबह के समय खाली पेट जीरे पानी का सेवन करते हैं, तो पेट का पीएच बैलेंस रहता है और गैस की समस्या नहीं होती है। इससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है।

सूजन 
जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, सूजन और दर्द की समस्या कम होती है। जीरे पानी का सेवन करने से बिना दर्द के मल त्याग कर सकेंगे।

ऐसे बनाएं जीरे का पानी 
बता दें कि जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगो दें। अब अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। वहीं अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।