Home Remedies: छाती में ठंड लगने पर अपनाएं दादी-नानी के नुस्खे, रिजल्ट देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

By Ek Baat Bata | Jun 19, 2023

दादी-नानी के घरेलू नुस्खे कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज होते हैं। दादी-नानी हमारी छोटी-मोटी बीमारियों को अपनी अचूक उपायों से झट से ठीक कर देती थीं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा लोग छाती में ठंड लगने की शिकायत करते हैं। क्योंकि छाती की ठंड से आपके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। साथ ही यह समस्या आपकी पुरानी बीमारियों को भी ट्रिगर कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको छाती की ठंड ठीक करने के लिए दादी-नानी के नुस्खे अपना सकते हैं। 

नींबू और शहद का सिरप
नींबू में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। साथ ही नींबू सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। नींबू के रस को शहद में मिक्स कर एक सिरप बना सकते हैं। यह सीरप आपको छाती की जकड़न से निजात दिलाने का काम करेगा।

काली मिर्च और गुड़ का काढ़ा
खांसी और सीने में कंजेशन से राहत दिलाने में गुड़ काफी फायदेमंद होता है। गुड़ बलगम को पिघलाने और इसे शरीर से बाहर निकालने में फायदेमंद होती है। गुड़ में मौजूद एंटीबैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने में मददगार होता है। छाती की जकड़न दूर करने के लिए आप काली मिर्च को कूटकर गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद उसमें जीरा और गुड़ डाल दें। फिर इस घोल को पी लें। इससे आपको जल्द ही फायदा मिलेगा। 

मुलेठी की चाय
मुलेठी डिमलसेंट यानी कि बलगम को पिघलाने में काफी मददगार होता है। यह छाती में गर्मी पैदा करने के साथ ही जलन और सूजन से राहत मिलेगी। इसके सेवन से बलगम को पतला कर छाती के कंजेशन को कम करने में मदद मिलती है। मुलेठी का उपयोग कर आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

अदरक और हल्दी
अदरक और हल्दी के फायदों से तो आप सभी भलीभांति वाकिफ होंगे। छाती की ठंड से निजात पाने के लिए अदरक और हल्दी का मिश्रण बलगम की समस्या को खत्म करने में सहायक है। इसके साथ ही आप हल्दी के साथ तुलसी के पत्तियों को पीस कर इसका सेवन कर सकती हैं। वहीं हल्दी और अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे आपको जल्द ही निजात मिलेगी।