Stomach Upset: कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रात को दूध में मिलाकर पिएं ये बीज, रामबाण है ये नुस्खा

By Ek Baat Bata | Nov 04, 2023

पेट साफ ना होना या कब्ज की शिकायत होना आपके पूरे दिन को बर्बाद कर सकता है। क्योंकि इससे ना सिर्फ आपके पेट में दर्द होता है, बल्कि सिरदर्द सहित कई बुरे अऩुभव भी हो सकते हैं। बता दें कि पेट साफ ना होने पर आपका पेट फूला हुआ भी महसूस हो सकता है। इससे बदहजमी और अपच की समस्या हो जाती है। ऐसी समस्या होने पर हमारी दादी-नानी कई घरेलू नुस्खे अपनाती थीं। ऐसे में अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक कारगर घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जो आपको फौरन राहत दे सकता है।

सब्जा सीड्स के फायदे
आपको बता दें कि सब्जा सीड्स को तुलसी का बीज भी कहा जाता है। लेकिन इस घरेलू तरीके से कब्ज का इलाज किसी रामबाण से कम नहीं हैं। ये बीज पेट की गंदगी को बाहर निकालने में बेहद कारगर हैं। सब्जा सीड्स छोटे-छोटे होते हैं, जिसके कारण उन्हें चिया सीड्स भी समझ लिया जाता है। पाचन स्वास्थ्य में सुधार पाने के लिए तुलसी के बीज काफी ज्यादा फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सब्जा सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कब्ज से दिलाएंगे राहत
पाचन के लिए सब्जा के बीज काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह बीज शरीर के लिए प्राकृतिक डिटॉक्स के तौर पर काम करता है और मल त्याग को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके लिए एक गिलास दूध में सब्जा के कुछ बीज मिलाएं। फिर कुछ दिनों तक सोने से पहले इसका सेवन करें। गैस से राहत दिलाने में सब्जा के बीजों में मौजूद तेल मदद करते हैं। सब्जा के बीज में फाइबर से भरपूर होते हैं। यह दस्त, कब्ज में काफी लाभकारी होता है।