Home remedies: पेट दर्द या गैस से परेशान बच्चे को पल में ठीक कर देंगे दादी के ये नुस्खे, फौरन मिलेगा आराम

By Ek Baat Bata | Jul 28, 2023

बच्चे को सबसे ज्यादा पेट संबंधी परेशानियां होती हैं। कभी उनके पेट में दर्द होता है, तो कभी पेट में गैस या कब्ज की समस्या हो जाती है। ऐसे में  पेट संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने के लिए बच्चे का दवाओं की जगह दादी नानी के घरेलू नुस्खे से इलाज कर सकते हैं। यह इलाज काफी ज्यादा कारगर भी होते हैं। वहीं दादी-नानी के यह नुस्खे धीरे-धीरे समस्या को जड़ से खत्म कर देते हैं। इसलिए बच्चे का पेट साफ रखने के लिए आप इन नुस्खों को अपना सकते हैं। 

​इन चीजों की जरूरत
बच्चे को गैस और कब्ज की समस्या से राहत देने के लिए आपको आधा चम्मच हींग पाउडर, एक कप गुनगुना पानी, सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल चाहिए। गुनगुने पानी की कुछ बूंद लेकर उसमें हींग का पाउडर मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें सरसों का तेल या ऑलिव ऑयल भी डाल सकती हैं। अब इस पेस्ट को बच्चे की नाभि पर गोल-गोल घुमाते हुए लगाएं। पेस्ट को लगाकर उसे सूखने के लिए छोड़ दें। 

इसके बाद तवा को गैस पर रखकर गर्म कर लें और सूती कपड़े से तवे की मदद से कपड़े को हल्का गर्म कर लें। अब इस हल्के गुनगुने कपड़े से बच्चे के पेट की सिकाई करें। इस दौरान ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा गर्म न हो। फिर बच्चे के पैर को घुटनों से मोड़ते हुए 3-4 सेकेंड तक उसी पोजीशन में रखें। 4-5 बार इस उपाय को करने से पेट की गैस आसानी से निकल जाएगी। इस उपाय को करने के बाद सूती कपड़े को गीला कर बच्चे के पेट को साफ कर दें।