Kabj Se Chutkara: दादी के ये नुस्खे कब्ज को नहीं आने देंगे पास, देसी जुगाड़ से हमेशा के लिए पाएंगे निजात

By Ek Baat Bata | Jan 03, 2024

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी से हम सभी की लाइफस्टाइल कहीं न कहीं प्रभावित हो रही है। लोग जल्दबागी में खाना खाते हैं, जिसके कारण पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। वहीं ऑफिस में बैठकर घंटों काम करने से तमाम लोगों को कब्ज की शिकायत होने लगती है। पुराने समय में हमारी दादी-नानी ऐसी न जाने कितनी बीमारियों का अपने अचूक नुस्खों से इलाज कर देती थीं। कब्ज की शिकायत होने पर दादी के पिटारे से कई ऐसे घरेलू उपचार निकलते थे, जिससे यह समस्या खत्म हो जाती थी।

ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कब्ज की समस्या से राहत पाने के कुछ घरेलू देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप भी राहत की सांस ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

क्यों होती है कब्ज की समस्या
कब्ज होने का मुख्य कारण पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। जैसे ठीक से फ्रेश ना होना, शरीर का मल पूरी तरह से न निकलना और पेट दर्द आदि होना। ऐसे में कब्ज की शिकायत होने पर इन नुस्खों को आजमाकर राहत पाई जा सकती है।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी
कई लोग पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं। ऐसे में पानी की कमी से भी आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। क्योंकि पानी की कमी से आंतें सूख जाती है। इसलिए कब्ज की समस्या होने लगती है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। 

अंजीर
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए अंजीर सबसे अच्छा ड्राईफ्रूट है। इसके लिए आप रात में 2 अंजीर पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह अंजीर को खा लें और इसका पानी पी लें। बता दें कि मुनक्का में भी कब्ज दूर करने वाले तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर रोजाना रात में 5 मुनक्का सोते समय खाते हैं। तो आपको कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

फल और सब्जियां
फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वहीं फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए फाइबर युक्त फूड आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। बता दें कि कब्ज की समस्या में नींबू का सेवन गुणकारी होता है। आप हल्के गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़कर दिन में 2 से 3 बार पिएं। इससे आपको हर हार में फायदा मिलेगा।