Home Remedies: दादी-नानी के ये 3 नुस्खे मुंह के छाले के लिए हैं रामबाण इलाज, दर्द और जलन से मिलेगी राहत

By Ek Baat Bata | Jul 17, 2023

अक्सर कुछ लोगों के मुंह में छाले पड़ जाते हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह समस्या पेट की गर्मी या पित्त बढ़ जाने के कारण होती है। वहीं शरीर में विटामिन बी की कमी, फूड इंफेक्शन, आयरन की कमी और चेचक जैसी बीमारियों की वजह भी होता है। ऐसी स्थिति में स्किन में जलन और दर्द होता है। वहीं कई बार मुंह में छाले पड़ने पर खानापीना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको दादी-नानी के इन कारगर नुस्खों को जरूर अपनाना चाहिए। जिनकी मदद से मुंह के छाले काफी हद तक सही हो जाएंगे।

गाय का ताजा व कच्चा दूध
बता दें कि मुंह के छालों के लिए गाय का ताजा व कच्चा दूध काफी फायदा पहुंचा सकता है। क्योंकि गाय के दूध में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। माना जाता है कि यह गुण इंफेक्शन को कम करने के साथ ही मुंह के छालों को भी शांत कर सकता है। गाय का ताजा दूध पीने से जलन से राहत भी मिलती है। 

शहद लगाएं
शहद के अनेक फायदों के बारे में तो आपको पता ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह के छालों को कम करने के लिए शहद काफी कारगर है। क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एंटी एलर्जिक भी पाया जाता है। साथ ही यह जलन को भी शांत करने में कारगर है। ऐसे में अगर आपके मुंह में भी छाले हैं, तो आप एक चम्मच शहद को मुंह में चारों ओर लगाएं। शहद को कुछ देर मुंह में लगे रहने के बाद पानी पी लें।

पान की पत्तियों में मिश्री
मुंह के छालों को कम करने में पान का पत्ता काफी सहायक होता है। साथ ही यह मुंह के बैक्टीरिया के विकास को भी कम करता है। इससे माउथ इंफेक्शन भी नहीं होता है। यह छाले के जलन को भी कम करता है। अगर आप पान के पत्ते के साथ मिश्री का सेवन करते हैं, तो यह पेट को ठंडा करने के साथ ही दर्द से भी आराम दिलाता है। ऐसे में जब आपके मुंह में भी छाले पड़ जाएं तो पान की पत्तियों में मिश्री रखकर उसको धीमे-धीमे चबाएं।