Benefits of Neem Bark: नीम की छाल से दादी मां कई बीमारियों का करती थीं इलाज, आप भी जानें फायदे

By Ek Baat Bata | Mar 05, 2024

नीम के पेड़ के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आप इसकी छाल के फायदों के बारे में जानते हैं। बता दें कि यह छाल पेड़ की बाहरी रक्षा की जिम्मेदारी को निभाती है। नीम की छाल का इस्तेमाल चिकित्सा और आयुर्वेदिक उपायों में किया जाता है। वहीं इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग पेट के रोग, मसूढ़ों की सूजन, अनियमित खून, स्किन इंफेक्शन, चोट और जलन, दांतों के रोग, और मच्छरों और कीड़ों से होने वाली जलन से राहत पाने के लिए किया जाता है। 

बता दें कि यह प्राकृतिक कीटाणुनाशक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होती है। जो मच्छरों और कीटों के खिलाफ प्रभावी होती है। दादी-नानी मां तमाम तरह की छोटी-मोटी बीमारियों में नीम की छाल का इस्तेमाल किया करती थीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नीम की छाल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नीम छाल के फायदे
 
स्किन के लिए लाभकारी
नीम की छाल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के संक्रमण को दूर करने में सहायक होते हैं।

मोती की तरह चमकेंगे दांत
दांतों की सफाई के लिए भी नीम की छाल का उपयोग किया जाता है। साथ ही यह मसूढ़ों के रोगों को दूर करता है।

ब्लड प्योरीफायर
बता दें कि नीम के छाल में शोधक गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड को शुद्ध करने में सहायता कर सकते हैं। यह शरीर की स्वस्थता को बढ़ावा देता है।

जोड़ों का दर्द
नीम के छाल का इस्तेमाल करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

पेट की समस्या
पेट की समस्याओं जैसे कि पेट की सूजन, गैस, और एसिडिटी को कम करने में भी नीम की छाल मदद कर सकता है।

अन्य लाभ
इसके साथ ही नीम की छाल का इस्तेमाल एलर्जी, बालों के स्वास्थ्य और कीड़ों के काटने के इलाज में किया जाता है।

मच्छरों और कीड़ों का इलाज
बता दें कि नीम की छाल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाया जाता है, जो कीड़ों और मच्छरों को दूर रखने में सहायक होता है।

रक्ताल्पता
नीम की छाल में शोधक गुण पाए जाते हैं। जो ब्लड की कमी को दूर कर सकते हैं। रक्ताल्पता को कम करने में मददगार होता है।