जानिए बुजुर्गों के बताए हुए हल्दी के ये अचूक फायदे और घरेलू उपाय

By Ek Baat Bata | May 23, 2020

बचपन मे माँ हल्दी का दुध तो सबको पिलाती हैं और वो चोट लगने पर घाव पर हल्दी भी लगा देती होंगी हल्दी के बहुत से अचूक फायदे हैं पर शायद आपको हल्दी के कुछ फायदों का पता भी नही होगा। आज इस युग में हम अपने बुजुर्गों के साथ साथ उनके घरेलू उपायों को भी भूलते जा रहे हैं। इसलिए आज हम आपको याद दिलाएंगे बड़े-बूढ़े हल्दी का कैसे उपयोग करके स्वस्थ रहते थे। आज हम आपको एक या दो नही बल्कि पूरे पच्चीस फायदे आपको बताएंगे।
 
हल्दी में किटाणुनाशक, सूजननाशक एवं दर्द नाशक गुण पाये जाते हैं। इसलिए आयुर्वेद में इसे जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग करते हैं। हल्दी में प्रोटीन, विटामिन-ए, कार्बोहाईड्रेट एवं मिनरल की मात्रा पूर्ण रूप से पाई जाती है। इतना ही नहीं, हल्दी त्वचा के रंग को निखारती है। इसलिए इसे लेप के रूप में प्रयोग करते हैं।

1. त्वचा को बनाए बेदाग और खूबसूरत- त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आपको 1/2 कटोरी बेसन में 4 चम्मच हल्दी ले और उसमें थोड़ा सा निम्बू निचोड़ कर उबटन बना ले इसे हफ्ते में 2-3 दिन लगाएं चेहरा निखर जायेगा।
 
2. हल्दी से चहरे की झांइयों को मिटाए- चहरे की झाइयों मिटाने के लिए काले तिल का पाउडर और हल्दी को बराबर मात्रा को कच्चे दूध में मिला लें और चहरे पर लगातार हर हफ्ते लगाए।
 
3. मुहासों का परमानेन्ट इलाज- चहरे के मुहासों को दूर करने के लिए पहले समय मे बुजुर्ग महिलाएं हल्दी पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाने की सलाह देती थीं।
 
4. बालों का झड़ना करें कम - अगर आप लगातार बालों के झड़ने से परेशान हैं तो फिर पुराने जमाने का ये इलाज कारगर साबित होगा। इसके लिए कच्ची हल्दी के रस में चुकंदर की पत्तियों का रस मिलाकर बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
 
5. घावों को जल्दी भरें- पहले जब आपको चोट लगती थी, तो माँ घाव में हल्दी भर देती थी। इस से घाव जल्दी भर जाता है। इसलिए घाव पर हल्दी लगाने की सलाह दी जाती है।
 
6. पायरिया का सबसे बेस्ट सोलुशन- दांतों में पायरिया की समस्या अक्सर लोगो मे होती हैं। लेकिन हल्दी पाउडर, नमक और सरसों के तेल को मिलाकर मंजन करने से पायरिया रोग ठीक हो जाता है।
 
7. मुंह के छालों के लिए- मुंह में अक्सर गलत खान-पान या फिर गर्मी की वजह से
मुँह में छाले आ जाते हैं। मुँह में छाले होने पर एक गिलास पानी में 1/4 चम्मच हल्दी डालकर दिन में 3 बार कुल्ले करने से छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं, क्योंकि हल्दी में एंटीबायोटिक होते हैं।
 
8. मसूड़ों का इलाज- मसूड़ों में पस और सूजन की शिकायत होती है। मसूड़ों की शिकायत होने पर कच्ची हल्दी के रस से मसूड़ों की मालिश करने से आराम मिलता है और काफी हद तक इस समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है।
 
9. सुखी खांसी- सर्दियां हों या कोई और मौसम सुखी खासी होने पर दिन में दो बार 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर में 1/2 चम्मच शहद मिलाकर लेने से खांसी जल्दी ठीक हो जाती है। सर्दियों में भी खासी से बचने का ये कारगर उपाय साबित होता है।
 
10.  खांसी, जुकाम और सर्दी- सर्दियों में अक्सर जुकाम एवं खांसी होता रहते हैं। ऐसे समय में एक गिलास दूध में 1/2 चम्मच सुखी हल्दी के पाउडर को मिलाकर पीने से सर्दी जुखाम एवं खांसी ठीक हो जाती है और इम्युनिटी पॉवर भी बढ़ती है।
 
11. जोड़ों के दर्द से है परेशान- उम्र के साथ जोड़ो के दर्द की परेशानी होती है। कच्ची हल्दी के 1 छोटे टुकड़े को एक गिलास दूध में उबाल कर रात को सोने से पहले नियमित रूप से पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है, बाकी समस्याएं भी दूर होती हैं।
 
12. मधुमेह के रोगियों को दे अत्यधिक पेशाब की समस्या से मुक्ति- एक चम्मच हल्दी के पाउडर को एक गिलास पानी के साथ दिन में दो बार पीने से डायबिटीज रोग में बार-बार पेशाब की समस्या से छुटकारा मिलता है।
 
13. पेट में कीड़े करे खत्म- बच्चों के पेट मे कीड़े हो जाते हैं, ऐसा होने पर 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर को भुन कर पानी के साथ रात को सोने पहले उन्हें खिलाएं ऐसा करने पर कीड़े मर जाते हैं।
 
14.  हम अक्सर उल्टा सीधा खाते रहते हैं, जिस कारण पेट में गैस बनना आम बात है। पेट में गैस की वजह से दर्द होता है, इस समस्या को दूर करने के लिए हल्दी और सेंधा नमक को साथ लेने से आराम मिलता है।
 
15. अगर एड़ियों में है बिवाइयों की समस्या- एड़ीयों में बिवाई की समस्या होने पर हल्दी पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से दर्द में भी आराम मिलता है ये समस्या सही होती है।
 
16. हिस्टीरिया एक ऐसी समस्या है जिसमे इंसान को दौरे पड़ते हैं। हिस्टीरिया का
दौरा पड़ने पर रोगी को हल्दी के धुएं को सुंघाने से आराम मिलता है।
 
17. स्तनों में सूजन- अक्सर महिलाओं को स्तनपान या किसी अन्य कारण से स्तनों में सूजन होने पर एलोवेरा जेल में हल्दी पाउडर मिलाकर लगाने से आराम मिलता है।
18. पाइल्स- अगर आपको पाइल्स की समस्या है तो एलोवेरा जेल में हल्दी के पाउडर को मिलाकर पाइल्स के मस्से पर लगाने से मस्सा सूख जाता है और आराम मिलता है।
19. खून की कमी- हल्दी स्वास्थ्य के लिए खून की कमी को भी पूरा करने में लाभदायक होती है। खून में कमी होने पर 2 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच शहद को 1/2 गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार रेगुलर पीने से खून बढ़ता है।
 
20. त्वचा जलने पर- अक्सर लापरवाही से त्वचा जल जाती है, त्वचा के जल जाने पर हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर लगाने से फफोले नहीं पड़ते हैं और दर्द भी कम होता है।
 
21. पेट का अल्सर- पेट की इस समस्या को दूर करने के लिए खाने में नियमित रूप से हल्दी का सेवन करना चाहिए क्योंकि हल्दी में कुरकमिन नामक तत्व पाए जाते हैं। जो पेट के अल्सर और जलन को दूर करने में सहायक होते हैं।
 
22. कैंसर- कैंसर की समस्या आजकल बहुत तेजी से बढ़ रही है, इस समस्या से बचाव के लिए रोज़ नीम और हल्दी से बनी गोली खाने से खून की शुद्धि होती है। जिससे शरीर में कैंसर रोग की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और खून साफ होने से त्वचा से जुड़े रोग भी कम होते हैं।
 
23. पाचन तंत्र मजबूत करती है हल्दी- पेट के रोगों को कम करने के लिए पाचन तंत्र मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए हल्दी को दूध में मिलाकर नियमित रूप से पीने से लीवर ठीक तरह से काम करता है तथा पाचन तंत्र मजबूत होता है।
 
24. रक्त की अशुद्धियाँ करे दूर- अक्सर खून की अशुद्धि होने पर कई समस्याएं शरीर पर हावी होने लगती हैं। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए एक चम्मच आंवला पाउडर और 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर को एक कप पानी के साथ पीने से रक्त की अशुद्धियाँ दूर हो जाती हैं और कई बीमारियों से शरीर सुरक्षित होता है।
 
25.शुगर को कम करने में सहायता- खून में चीनी की मात्र करे कम  करने के लिए हल्दी पाउडर एवं मेथी के बीज को पीसकर इस पाउडर को साथ मिलाकर रोज़ खाने से खून में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।