How To Get Periods Fast: पीरियड्स साइकिल में हो रही गड़बड़ी, तो जरूर आजमाएं दादी के ये नुस्खे

By Ek Baat Bata | Jun 14, 2023

आजकल की भागदौड़ भरी जिंगदी में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं कर पाती हैं। जिसके चलते वह कई परेशानियों से घिर जाती हैं। वहीं कई बार काम और घर आदि की टेंशन लेने के कारण उनके पीरियड्स साइकिल में गड़बड़ी आ जाती है। बता दें कि जब भी महिलाएं किसी चीज को लेकर ज्यादा स्ट्रेस ले लेती हैं, तो इसका सीधा असर उनके पीरियड पर पड़ता है। वहीं कई अन्य कारणों से भी पीरियड लेट हो जाते हैं। जैसे- पथरी, शुगर और पीसीओडी के कारण भी पीरियड लेट हो जाते हैं। 

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ घरेलु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पुराने समय में दादी-नानी कई समस्याओं का निजात घरेलु नुस्खों से कर देती थीं। ऐसे में अगर आपके पीरियड्स साइकिल में गड़बड़ी आ जाती है तो आप दादी-नानी के इन नुस्खों को अपना सकती हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान इन नुस्खों को नहीं अपनाना चाहिए।

कच्चा पपीता 
कच्चा पपीता यूट्रेस में कसाब पैदा करने का काम करता है। जिसके कारण पीरियड जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके पीरियड की डेट निकल गई है तो आप कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिए। या फिर आप रोजाना कच्चा पपीता भी खा सकती हैं।

अजवाइन का पानी
अगर आप भी पीरियड्स साइकिल में गड़बड़ी के कारण परेशान हो गई हैं। तो अजवाइन का पानी आपको काफी फायदा देगा। पीरियड्स के ऐंठन में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से राहत मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच गुड़ मिलाकर उबाल लें। फिर इस पानी का खाली पेट सेवन करें। इससे जल्द ही आपके पीरियड आ जाएंगे।

अदरक 
अदरक खाने से पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। दादी-नानी के अनुसार, अदरक के सेवन से गर्भाशय के आसपास गर्मी के लेवल को बढ़ाता है। इससे संकुचन को बढ़ावा मिलता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करती हैं। तो इससे जल्दी ही पीरियड्स आ सकते हैं। वहीं आप चाय में अदरक डालकर पी सकती हैं।

मेथी का पानी 
पीरियड्स लाने वाले उपायो में मेथी का पानी सबसे ज्यादा कारगर नुस्खा है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी दाना को उबाल लें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें।