Baby Care: छोटे बच्चे को कब्ज की समस्या होने पर अपनाएं दादी-नानी के नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

By Ek Baat Bata | Jun 13, 2024

जन्म से लेकर एक साल की उम्र तक बच्चे का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि इस उम्र में बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इसलिए बच्चे कम उम्र में जल्दी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। बच्चे की कुछ समस्याएं काफी साधारण होती हैं, जैसे बच्चे को कब्ज की समस्या होना। दरअसल, छोटे बच्चे दूध का सेवन करते हैं, ऐसे में दूध पच न पाने की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। वहीं रूटीन में बदलाव होने या फाइबर युक्त चीजों का सेवन न करने से भी बच्चे को कब्ज की समस्या हो सकती है।

इस समस्या के होने पर दादी-नानी के नुस्खे बहुत काम आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए एक असरदार नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए दादी नानी सौंफ और अजवाइन के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।

सौंफ और अजवाइन का नुस्खा सामग्री
पानी- 1 कप
सौंफ- 1 चम्मच
अजवाइन- 1/4 चम्मच

बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें और 1 चम्मच सौंफ और ¼ चम्मच अजवाइन डालें।
 
इस पानी को 2 मिनट तक पकाने के बाद पानी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
 
जब यह पानी ठंडा हो जाए, तो इस पानी को बच्चे को पिलाएं।
 
बच्चे के लिए एक कप काढ़ा दिनभर के लिए काफी रहेगा। इसको आप दिन में 2-3 बार बच्चे को दे सकते हैं।
 
जब आप बच्चे को यह काढ़ा पिलाएं तो बच्चे के मुंह से निकला हुआ पानी दोबारा कटोरी में न मिलाएं। क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल
पेरेंट्स को ध्यान रखना चाहिए कि दिन में बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
 
बेहतर पाचन के लिए बच्चे को किशमिश का पानी जरूर दें।
 
पेरेंट्स को बच्चे की डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें। जिससे कि बच्चे का पाचन स्वस्थ रहे।
 
अगर आपका बच्चा 6 महीने का हो गया है, तो उसको धीरे-धीरे ठोस चीजें देना शुरू करें। क्योंकि अगर आप अचानक से बच्चे को सारी चीजें देने लगेंगे, तो पाचन को नुकसान हो सकता है।