Homemade Oil: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो दादी का ये नुस्खा करेगा कमाल, जरूर लगाएं ये तेल
By Ek Baat Bata | Mar 12, 2025
आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से कम उम्र में ही लोगों की मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। वहीं मौसम बदलने के साथ ही ज्वॉइंट पेन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं शरीर में कुछ पोषक तत्वों जैसे विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों और ज्वॉइंट में दर्द होता है। ऐसे में लोग इस समस्या से बचने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन आप दवाओं के साथ कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी-नानी द्वारा बताए गए तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको लगाने से दर्द से राहत मिल सकती है।
नारियल तेल
बता दें कि नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को कम करने में मददगार होता है। वहीं नारियल तेल की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। जिससे मसल्स और ज्वॉइंट पेन से राहत मिलती है।
कपूर
कपूर में एंटी-फ्लोजिस्टिक गुण पाए जाते हैं। ऐसे में गुनगुने तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है। मालिश करने से जोड़ों में गर्माहट होती है और इससे सूजन की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
देसी तेल
सबसे पहले दो बड़े चम्मच नारियल का तेल लें और इसको गर्म कर लें। अब इसमें 2 छोटे-छोटे कपूर के टुकड़े डालें और जब कपूर पिघल जाए तो इसमें चौथाई चम्मच सोंठ डाल दें। इस तरह से आपका देसी तेल बनकर तैयार हो गया। अब इस तेल से मालिश करें, जिससे ज्वॉइंट पेन काफी हद तक कम होगा।