Stomach Problems: कब्ज के कारण फ्रेश होने में आती है दिक्कत, तो जान लीजिए दादी-नानी के कारगर नुस्खे

By Ek Baat Bata | Aug 12, 2023

जब कोई व्यक्ति कब्ज से प्रभावित होता है तो उसे मलत्याग करने में परेशानी होती है। आमतौर पर कब्ज की समस्या होने पर मल कड़ा हो जाता है। जिसके कारण घंटों तक बाथरूम में बैठे रहना पड़ता है और पेट भी साफ नहीं होता है। ऐसे में अगर मल आता भी है तो बेहद परेशानी होती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से निजात पाना चाहते हैं कि तो कोई असरदार घरेलू उपाय खोज रहे हैं। ऐसे में यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी चीजों के सेवन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे कि आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में...

अंजीर 
कब्ज से राहत दिलाने में अंजीर काफी फायदेमंद होता है। बता दें कि अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए अंजीर लाभकारी होता है। अंजीर में नेचुरल लैक्सेटिव्स का काम करते हैं और कब्ज से राहत देने का काम करता है। इसके सेवन से आंतों को साफ करने और पाचन को सुचारू बनाने में सहायक होता है। अगर आप अपनी डाइट में रोजाना अंजीर को शामिल करते हैं तो कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।  

घी और दूध 
अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध और एक चम्मच घी का सेवन करते हैं, तो कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। घी वाले दूध का सेवन करने से मल पतला होता है और फिसलन भरा होता है। इससे शौच करने में आसानी होता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

अदरक की चाय 
अदरक की चाय कब्ज से राहत देने में लाभकारी होती है। इसे आपको दूध के साथ नहीं बनाना होता है। सिर्फ पानी और अदरक से तैयार करें। इसको बनाने के लिए आप एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर गर्म-गर्म चुस्कियां लेते हुए इस चाय का सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा।

जीरा और अजवाइन 
अगर आप रोजाना जीरा और अजवाइन का सेवन करते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या पर असर देखने को मिलेगा। इसके लिए आपको 2 चम्मच जीरा और 2 चम्मच अजवाइनको भूनकर पीस लेना है। फिर इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं। अब आधा चम्मत चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें। रोजाना इसके सेवन से आपके पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।