Eye Care Tips: सूजी हुई आंखों से छुटकारा दिलाएंगे दादी के ये नुस्खे, एक बार जरूर आजमाएं

By Ek Baat Bata | Jan 17, 2024

सूजी हुई आंखों के कारण फेस अजीब दिखता है। सूजी आंखों की समस्या अत्यधिक शारीरिक तनाव, आनुवांशिकी, बहुत ज्‍यादा रोने, शरीर में हार्मोनल बदलाव, मौसम में बदलाव, गलत खान-पान, हैंगओवर, नींद की कमी और कुछ एलर्जी सहित विभिन्न कारणों से होने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी मां द्वारा अपनाए जाने वाले कुछ अचूक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं दादी मां के इन नुस्खों के बारे में...

आंखों पर लगाएं ठंडी चम्मच
भले ही आपको यह उपाय थोड़ा हैरान करे। लेकिन इस उपाय को करने से आपके आंखों के आसपास की स्किन टाइट होगी। साथ ही ऐसा करने से ब्लड वसल्स को भी आराम मिलेगा। इसके लिए आप सबसे पहले 5-6 मेटल के चम्मच को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर ठंडे चम्मच को कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों के पास रखें। जब तक कि वह गर्म न हो जाए। 

खीरा दूर कर सकता है आंखों की सूजन
ठंडा खीरा भी सूजी आंखों के इलाज के लिए एक अच्छा उपाय है। आपको बता दें कि खीरे में एंजाइम और एस्ट्रिजेंट गुण पाए जाते हैं। जो स्किन की सूजन को कम करने और त्वचा को टाइट रखने में सहायता करते हैं। साथ ही इस उपाय को करने से आप डार्क सर्कल्स और झुर्रियों की समस्या से भी निजात पा सकते हैं। इसके लिए खीरे को मोटी स्लाइस में काटें। फिर करीब 10 मिनट के लिए इसको फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें। इसके बाद इन स्लाइस को तब तक आंखों पर रखें। जब तक कि यह गर्म न हो जाएं। आप दिन में कई बार इस प्रक्रिया को कर सकती हैं।

टी बैग्स का इस्तेमाल
ग्रीन टी बैग हो या ब्लैक टी बैग दोनों ही आंखों की सूजन को खत्म करने में मदद करती हैं। टी बैग्स में एंटी इरिटेंट गुण पाया जाता है। जो आपकी आंखों के आसपास की सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके साथ ही यह सूजन व लाली में भी आराम दे सकता है। इसके लिए दो टी बैग्स को फ्रिज में करीब 30 मिनट के लिए रख दें। फिर लेट जाएं और इसे अपनी पलकों के ऊपर रखें। 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें आंखों पर रखा रहने दें। इस उपाय से भी आपको काफी आराम मिलेगा।