Grandmother Remedies: दादी मां के इन नुस्खों से सर्दियों में मुलायम हो जाएंगे आपके फटे होंठ

By Ek Baat Bata | Jan 26, 2024

जनवरी में कपकपाती ठंड ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। हांलाकि इस मौसम का लोग बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। वहीं सर्दियों में लोगों को न सिर्फ अपनी सेहत बल्कि त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में इस मौसम में होंठों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से होंठ सूखे और बेजान लगने लगते हैं।
 
कई बार होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि इनसे खून निकलने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी मां के कुछ अचूक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आजमाने से आपके होंठ मुलायम और नेचुरली पिंक हो जाएंगे।

घी
अगर सर्दियों में आपके होंठ बहुत ज्यादा फटते हैं, तो आप होंठों को मुलायम बनाने के लिए घी लगाना शुरू कर सकते हैं। बता दें कि घी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन K2, विटामिन डी और फैटी एसिड पाया जाता है। जो आपके होंठों को नर्म और मुलायम बनाते हैं।

दूध की मलाई
घी के अलावा आप रोजाना होंठों पर दूध की मलाई भी अप्लाई कर सकते हैं। इससे भी आपके होंठों की ड्राइनेस दूर होती है और होंठ मुलायम बनते हैं। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले दूध की मलाई से होंठों की हल्दी मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम हो जाएंगे।

शहद
ड्राई होंठों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जो आपके बेजान होंठों में जान भरने का काम करेगा। इससे आपके होंठ नेचुरली मुलायम हो जाएंगे।

नारियल तेल
नारियल तेल भी होंठों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना नारियल तेल होंठों पर अप्लाई करते हैं, तो इससे आपके होंठ रुई के फाहे की तरह मुलायम हो जाएंगे।