Cold Remedies: बहती नाक और जुकाम की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं दादी के ये नुस्खे

By Ek Baat Bata | Jul 09, 2024

कई बार मौसम में बदलाव या फिर किसी एलर्जी के कारण नाक बहने लगती है। जरूरी नहीं है खांसी आने पर ही नाक बहे। कई बार बिना खांसी या फिर गला बंद न होने पर भी नाक बह सकती है। हालांकि इस समस्या से हर कोई कभी न कभी परेशान होता है। वायरल इंफेक्शन के कारण भी नाक बहने की समस्या होने लगती है।
 
लेकिन दादी-नानी के अचूक नुस्खों से तमाम बीमारियों व समस्याओं का इलाज किया जा सकता है। नाक बहने की समस्या पर आप दादी-नानी के कुछ घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे अपना सकते हैं। वहीं यह नुस्खा हल्की खांसी में भी काफी कारगर हैं।

जुकाम के घरेलू उपाय
  
गर्म चाय
गर्म चाय का मतलब सिर्फ चाय से नहीं है। आप अलग-अलग चाय का सेवन करना चाहिए। आप हर्बल ग्रीन टी, अदरक, तुलसी का पानी या काली मिर्च या लौंग का पानी पीते रहना चाहिए। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।

भाप लें
बहती नाक को भाप लेकर काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आप सुबह और रात के समय सोने से पहले गर्म पानी की भाप लेने से बलगम तेजी से पिघलेगा और आपको राहत मिलती है।

शहद और नींबू
शहद और नींबू को गुनगुने पानी में डालकर पीने से नाक बहने की समस्या से राहत पाई जा सकती है। यह एक आजमाया हुआ नुस्का है और नींबू में मौजूद विटामिन सी इंफेक्शन को कम करने का काम करता है। वहीं शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो संक्रमण से निजात दिलाने का काम करता है।

नीलगिरी का तेल
इसके अलावा नाक बहने की समस्या से राहत पाने के लिए नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे रुमाल पर डालकर इसको दिन भर सूंघते रहें। नीलगिरी के तेल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं। जो जुकाम के संक्रमण को कम करने का काम करता है।

खूब पानी पिएं
नाक बहने की समस्या होने पर खूब पानी पीना चाहिए। सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि आप अन्य तरीके के लिक्विड का सेवन करते रहें। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर नाक में गाढ़ा और चिपचिपा मल जमा हो जाता है। जिसके कारण गंभीर स्थित हो सकती है। ऐसे में आप लिक्विड भरपूर मात्रा में लेते रहें।