Burnt Tongue: गर्म खाने से जल गई है जीभ तो जरूर आजमाएं दादी-नानी के ये नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

By Ek Baat Bata | Jun 06, 2023

जीभ हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती है। इसलिए जीभ के जलने व कटने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है। आमतौर पर ज्यादा गर्म चाय पीने या कुछ भी ज्यादा गर्म खाने से जीभ जल जाती है। इसलिए कहा जाता है कि बहुत ज्यादा गर्म चीज का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर आपकी जीभ भी जल गई है। तो आज हम आपको जली जीभ में राहत पाने के दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आजमाकर आप अपनी जली हुई जीभ के दर्द से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं जली जीभ से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में...

बर्फ या आइस्क्रीम
अगर आपकी भी चाय आदि पीने के दौरान जीभ जल गई है तो आप बर्फ का टुकड़ा या फिर आइस्क्रीम चूस सकते हैं। इससे आपकी जीभ को ठंडक मिलेगी और दर्द से भी राहत मिलेगी। बर्फ चूसने के दौरान ध्यान रखें कि यह आपकी जीभ से चिपक न जाए।

कुछ ठंडा पिएं 
जीभ जलने पर दर्द से राहत पाने के लिए आपको फौरन कुछ ठंडा पीना चाहिए। इससे आपको दर्द में फौरन आराम मिलेगा। जीभ जलने पर दिन भर आप कुछ न कुछ ठंडी चीजों का सेवन करते रहें। इसके लिए आप ठंडा पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

नमक का पानी 
बता दें कि जब जीभ जल जाती है तो यह सेंसिटिव होकर बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाती है। जिससे जीभ में इंफेक्शन होने का खतरा होता है। ऐसे में जीभ जलने पर आपको फौरन नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए।

शहद या चीनी 
जीभ के जलने पर शहद या चीनी का सेवन भी आपको फायदा पहुंचाएगा। बता दें शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे जीभ पर लगाने से इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। साथ ही दर्द से भी राहत मिलती है।

ठंडी चीजों का सेवन
अगर आपकी भी जीभ जल गई है तो ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे- दही, आइसक्रीम या केक आदि। इसके सेवन से आपको दर्द से फौरन आराम मिलेगा।