Home Remedies: लूज मोशन से हो गए हैं परेशान तो ट्राई करें दादी-नानी के नुस्खे, फौरन मिल जाएगा आराम

By Ek Baat Bata | Sep 09, 2023

पुराने जमाने में लोग अक्सर घरेलू उपाय आजमा कर ही बीमारी से निजात पा जाया करते थे। लेकिन आज के समय में मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि आसानी से दवाइयां उपलब्ध हो जाती हैं। लेकिन आज भी लोग इन घरेलू उपायों पर भरोसा करते हैं और छोटी-मोटी बीमारी का इलाज घरेलू नुस्खे से ही कर लेते हैं। ऐसी ही एक समस्या दस्त है। आज भी लोगों को दस्त की समस्या होने पर दादी-नानी के नुस्खे अपनाते हैं और यह नुस्खे कारगर भी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दस्त लगने पर इसका घर पर किन नुस्खों से इलाज करना चाहिए।

दस्त रोकने के कारगर नुस्खे
बता दें कि अनार में कवकरोधी, एंटीवायरल औऱ जीवणरुधी गुण पाए जाते हैं। साथ ही यह पेचिस का पारंपरिक इलाज है। अनार पेट को हानिकारक बैक्टीरिया से बचाता है। वहीं अनार का रस लंबे समय तक दस्त होने से रोकता है। ऐसे में अगर आप दस्त से परेशान हैं, तो आपको अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। 

दस्त के लिए एक बहुत ही बेहतरीन दवाई के तौर पर छाछ काम करती है। यह आंत के खराब बैक्टीरिया को हटाने के साथ पेट को साफ करने में मदद करता है। यह सोडियम, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स का बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा छाछ में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। 

अगर आप भी दस्त से परेशान हो गए हैं, तो आपको केले का सेवन करना चाहिए। केले में पेक्टिन पाया जाता है, जो पेट को बांधने में मदद करता है। वहीं केले में मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करती है। 

दस्त में नींबू पानी का सेवन भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह आंतों की सफाई करने में सहायक होता है। साथ ही यह दस्त को भी रोकने में मदद करता है। एक कप पानी में नीबू का रस मिलाकर रोजाना तीन बार सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

कई बार दस्त आने पर किसी अंदरूनी बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में लंबे समय तक घरेलू नुस्खे पर निर्भर ना रहें। क्योंकि ऐसे में स्थिति अधिक बिगड़ सकती है। इसलिए फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।