Home Remedies: शादियों के सीजन में पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या से हो गए हैं परेशान, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

By Ek Baat Bata | Dec 11, 2023

आजकल पेट में सूजन, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। दिवाली के कुछ के दिन बाद शादियों का सीजन शुरू होते ही जहां हर जगह शादी की शहनाइयां बजती हैं, सगाई से लेकर कई प्रकार के समारोह होते हैं। वहीं इन समारोह के चलते रंगों और स्वादिष्ट भोजन आदि की भी भरमार होती है। इसलिए इसे इग्नोर करना मुश्किल हो जाता है।

शादी समारोह में शामिल होने के दौरान अधिकतर लोग स्वादिष्ट खाने को अधिक मात्रा में खा लेते हैं और इस कारण पेट में गैस बनती है, इसके साथ ही सूजन भी आ जाती है। अक्सर ऐसी दिक्कतें शादी में देर रात जागने के कारण भी हो जाती हैं। इसके अलावा लोग शराब पी लेते हैं, जो कि पेट में एसिडिटी की समस्या उत्पन्न कर देती है। आइए जानते हैं एसिडिटी और पेट की सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नीचे कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आपको सूजन और एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

अदरक
इसमें जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है, यह खाने को अच्छे से पचाता है और इसके साथ ही सूजन को भी कम करता है। अदरक का एक छोटा टुकड़ा ले और उसे अच्छे से चबाएं इसके बाद एक कप अदरक की चाय पिएं। 

जीरा
जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन-उत्तेजक गुण पाए जाते हैं। यह पेट की एसिडिटी और सूजन को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए एक चम्मच जीरा को पानी में भिगो दें। फिर कुछ घंटे बीतने के बाद इस पानी का सेवन करें।

दही
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ ही सूजन को कम करता है। ऐसे में एसिडिटी होने पर एक कप दही का सेवन करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

सौंफ
बता दें कि सौंफ में कार्मिनटिव गुण पाए जाते हैं, जो पेट की गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। पेट की गैस में आराम पाने के लिए पानी में एक चम्मच सौंफ उबाल लें। फिर इस पानी का सेवन करें।

तुलसी 
तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन-उत्तेजक गुण पाए जाते हैं। जो न सिर्फ पेट की सूजन बल्कि एसिडिटी की समस्या को भी कम करता है। इसलिए तुलसी के पत्तों को चबाएं। इसके अलावा आप एक कप तुलसी की चाय भी पी सकते हैं।