बच्चे को नजर दोष से बचाने के लिए जमाने से प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं। इन उपायों को सालों से दादी-नानी करती आ रही हैं। नजर दोष को हटाने के लिए तमाम तरह के उपाय और टोटके किए जाते हैं। मान्यता है कि यह बच्चों को बुरी नजर से बचाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के ऊपर से नजर उतारना चाहते हैं, तो दादी-नानी के कुछ नुस्खे अपना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ टोटकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगभग हर घर में सालों से आजमाया जाता है।
लाल मिर्च का टोटका
बच्चे को नजर दोष से बचाने के लिए या नजर दोष उतारने के लिए लाल मिर्च का टोटका करना चाहिए। सबसे पहले 7 या 11 लाल मिर्च, चुटकी भर नमक और राई लें। अब इन सभी चीजों को बच्चे के ऊपर से 5 बार वार दें और फिर जला दें। इस उपाय को करने से बच्चे के ऊपर से बुरी नजर उतर जाती है।
सरसों के तेल में डूबी बाती
बच्चे की नजर उतारने के लिए सरसों के तेल में रुई की बत्ती को भिगो दें। फिर उसे बच्चे के ऊपर से 21 बार वार दें। इसके बाद एक बर्तन में पानी ले लें और बत्ती को उल्टा लटकाकर इसे जलाएं। अब जितनी बूंदे तेल की पानी में गिरेंगी, बच्चे की नजर उतनी ही उतरती जाएगी।
बच्चों की आंखों में काजल
बच्चों की आंखों में हल्का काजल जरूर लगाना चाहिए और माथे या कान के पीछे काजल का टीका लगाना चाहिए। इससे नजर दोष नहीं लगती है। बच्चे को नजर दोष से बचाने के लिए सालों से यह टोटका अपनाया जा रहा है।
पैरों के निचले भाग में लगाएं काला टीका
बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए उनके हाथों और पैरों के निचले भाग में काजल का टीका लगाना लाभकारी होता है। हालांकि यह उपाय हमेशा से किया जाता रहा है। हर दिन बच्चे को नहलाने के बाद यह उपाय किया जाता है।