Upset Stomach Remedy: हाजमा रखना है दुरुस्त तो नानी मां के बनाए होममेड चूर्ण का करें सेवन

By Ek Baat Bata | Jun 21, 2024

गर्मियों के मौसम में लोग तरल पदार्थों का सेवन करना अधिक पसंद करते हैं। क्योंकि इस मौसम में डाइजेशन स्लो होता है। जिसके कारण अधिकतर लोग ऑयली फूड खाना अवॉइड करते हैं। कई बार अपनी पसंदीदा चीज खाने के बाद हाजमा खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हाजमा खराब न हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके साथ एक ऐसा नुस्खा शेयर करने जा रहे हैं, जो दादी-नानी अपनाया करती थीं।

अपने पाचन तंत्र को सही और दुरुस्त रखने के लिए दादी-नानी तमाम तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती थीं। वहीं हाजमे को दुरुस्त करने के लिए हमारी दादी-नानी एक पाउडर का सेवन करती थीं। बता दें कि आप पाचन सही रखने के लिए इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं और इसे घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

हाजमे के पाउडर की सामग्री
अमचूर पाउडर 
काला नमक 
अजवाइन 
हींग 
भुना जीरा 
सौंफ 
म‍िश्री 

बनाने की विधि
ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को एक बाउल में मिला लीजिए और फिर इनको पीसकर पाउडर की तरह तैयार कर लीजिए। पाउडर तैयार होने पर इसमें चुटकी भर हींग मिलाएं और इसको एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें। आप जिस भी डिब्बे में यह पाउडर रख रहे हैं, वह एकदम सूखा होना चाहिए। क्योंकि गीला होने पर इसमें कीड़े लग सकते हैं। पाचन दुरुस्त करने के लिए एक गिलास पानी में आधा छोटा चम्मच यह चूर्ण मिलाकर पी लें। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी एड कर सकते हैं। यह आपके पाचन को बेहतर बनाएगा।