Burning Tongue: जल गई है जीभ तो फौरन अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, जल्द मिलेगा आराम

By Ek Baat Bata | Sep 16, 2023

अक्सर हम लोग जल्दी-जल्दी खाने पीने के चक्कर में अपनी जीभ जला बैठते हैं। गर्म चाय, गर्म खाना, पानी या फिर कॉफी से जीभ जल सकती है। जीभ जलने पर हम कुछ दिनों कर ठीक से खाना भी नहीं खा पाते हैं। हालांकि दादी-नानी के नुस्खे से आप इस दर्द से राहत पा सकते हैं। दर्द को कम करने के लिए आप ठंडे पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आजमाकर आप जल्द जीभ को ठीक कर सकते हैं।

ठंडे पानी से धोएं
जली हुई जीभ के दर्द को कम करने का सबसे सरल तरीका है कि आप ठंडे पानी से कुल्ला करें। ठंडा टेंपरेचर दर्द, सूजन और असुविधा को कम करने में सहायता करता है। बर्फ के टुकड़े की भी मदद ले सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिलता है। 

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आप दर्द से राहत पा सकते हैं। साथ ही यह दर्द को भी तेजी से ठीक कर देता है। इस दौरान ध्यान रखें कि एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें जिसमें कोई केमिकल न मिला हो।

शहद
बता दें कि शहद एक प्राकृतिक उपचार होता है। जो जीभ के दर्द को शांत करने में मदद कर सकता है। जीभ के जले हुए हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाएं। शहद में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। जो उपचार प्रक्रिया में मदद करते हैं।

दूध और दही
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध और दही में उपचार गुण पाए जाते हैं। जो जली हुई जीभ के दर्द से फौरन राहत दिला सकते हैं। इसके गुण जीभ को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। जीभ की जलन को कम करने के लिए दूध व दही का सेवन करना चाहिए। 

बेकिंग सोडा पेस्ट
जली हुई जीभ के लिए बेकिंग सोडा एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है। पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को जीभ पर जली हुई जगह पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धोने से पहले कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

पुदीना के पत्ते
पुदीने की पत्तियों में ताजगी और ठंडक पायी जाती है। यह जीभ में फौरन राहत प्रदान करती है। जीभ जलने पर ताजे पुदीने की पत्तियां चबाई जानी चाहिए। या फिर एक कप पुदीने की चाय पिएं। पुदीने के गुण जलन को शांत और असुविधा को कम करने में सहायता करती है।