Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में पैदल चलने के होते हैं गजब के फायदे, मां और बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

By Ek Baat Bata | Jan 01, 2024

एक महिला के लिए मां बनना इस दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। हांलाकि यह 9 महीने काफी मुश्किल भरे होने के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत भी होते हैं। इस दौरान महिलाओं में न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी बदलाव आते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं। इसके साथ ही कई सारी एक्टिविटीज भी करनी होती हैं। ऐसी कई एक्टिविटी हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान करने से मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान पैदल चलने के अनेक फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

दिल के लिए फायदेमंद
टहलना एक तरह का एरोबिक व्यायाम होता है। इससे दिल संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं और दिल सही तरीके से काम करता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का पैदल चलना या टहलना न सिर्फ उसके बल्कि बच्चे के लिए भी अच्छा माना जाता है। टहलने से हार्ट रेट बढ़ती है और दिल व फेफड़ा मजबूत होता है। इसके साथ ही टहलने से महिला अपने हृदय को सेहतमंद बनाए रखती है। 

थकान की समस्या होगी दूर
प्रेग्नेंसी में जैसे-जैसे समय बढ़ता है, वैसे-वैसे थकान की समस्या होने लगती है। ऐसे में आपके लिए चलना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि चलने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और साथ ही शरीर में ऑक्सीजन के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इस उपाय को अपनाकर आप थकान की समस्या से राहत पा सकती हैं। 

मूड को जाएगा फ्रेश
चलने से एंडोर्फिन रिलीज बढ़ता है, जिससे आपको अच्छा फील हो सकता है। आपको बता दें कि एंडोर्फिन 'फील-गुड' हार्मोन के रूप में जाना जाता है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना टहला जाए तो इससे आपका मूड अच्छा रहता है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का अच्छा फील करना उनके बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए टहलना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

बैलेंस होगा वेट
टहलना एक तरह की एक्सरसाइज है। प्रेग्नेंसी के दौरान टहलने से वजन कंट्रोल होता है और कैलोरी बर्न होती है। जिससे आपका वेट बैलेंस में रहता है। हांलाकि प्रेग्नेंसी में वेट बढ़ना एक आम बात है। लेकिन आप रोजाना टहलकर इस परेशानी को दूर कर सकती हैं।

डिलीवरी में आसानी
रोजाना टहलने से पैल्विक मसल्स एक्टिव रहते हैं और शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। साथ ही डिलीवरी के दौरान भी आपको इसका फायदा मिलता है। रोजाना टहलने से सहनशक्ती और लचीलापन बना रहता है। तो डिलीवरी के समय काफी मददगार साबित होता है।