Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में इन मंत्रों के जाप से बुद्धिमान और संस्कारी होगी संतान, जानिए इसके लाभ

By Ek Baat Bata | Jul 24, 2023

हर गर्भवती महिला अपनी संतान को अच्छे गुण देना चाहती है। हर मां चाहती है कि उसकी संतान भाग्यशाली होने के साथ ही स्वस्थ हो। आपको बता दें कि हमारे शास्त्रों में कई ऐसे मंत्रों के बारे में बताया गया है। जिसे प्रेग्नेंसी के दौरान हर स्त्री को जपने चाहए। मान्यता के अनुसार, इन मंत्रों का जाप करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे पर सकारात्मक असर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, 9 महीने तक प्रेग्नेंट महिला जो भी काम करती है, उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। 

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान यदि महिलाएं भगवान गणेश और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करती हैं। तो उनकी संतान भाग्यवान, गुणवान और स्वस्थ पैदा होती है। बता दें कि इन मंत्रों के जाप से बच्चा तेज बुद्धि-विवेक वाला होता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में...

भगवान गणेश का मंत्र
र्भवती महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 9 महीने तक रोजाना भगवान गणेश जी के सामने 'रक्ष रक्ष गणाध्यक्षः रक्ष त्रैलोक्य नायकः। भक्त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्।।' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के 108 बार रोजाना जाप करने से बच्चा भाग्यवान और स्वस्थ होता है। वहीं डिलीवरी का समय पास आने पर मंत्रों की संख्या को बढ़ा देना चाहिए।

भगवान श्रीकृष्ण का मंत्र
हर महिला चाहती है कि उसकी संतान गुणकारी, स्वस्थ और भाग्यवान हो, इसके लिए प्रेग्नेंसी के 9 महीने तक रोजाना भगवान श्रीकृष्ण के सामने उनके इस मंत्र 'ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते. देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:' की माला करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से संतान में भगवान श्रीकृष्ण के गुण आते हैं।

इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को भगवान गणेश अथर्वशीर्ष का जाप करना फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से बच्चे को मानसिक रूप से मजबूती मिलने के साथ ही अंग मजबूत होते हैं। वहीं प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने कमरे में तांबे के धातु से बनी वस्तु अपने रखें। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान मां और बच्चे की बुरी नजर से रक्षा होती है।