Pregnancy Test At Home: इन घरेलू टिप्स की मदद से करें प्रेग्नेंसी टेस्ट, टेस्ट किट की नहीं पड़ेगी जरूरत
By Ek Baat Bata | Dec 14, 2024
हर महिला के लिए मां बनना बेहद खास होता है। वहीं शादी के बाद पीरियड न आना प्रेग्नेंसी का पहला संकेत होता है। हालांकि आजकल मार्केट में कई प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिल जाएंगी। जिसके इस्तेमाल से आप पता लगा सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ घरेलू टिप्स की मदद से भी आप प्रेग्नेंसी चेक कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जान सकती हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं।
चीनी
क्या आप जानती हैं कि चीनी की मदद से भी प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में यूरिन लें और इसके 2-3 चम्मच चीनी मिलाकर घोल लें। अगर आप प्रेग्नेंट होंगी तो यह गुठलीदार हो जाएगा।
विनेगर
विनेगर को सिरका एसिड भी कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से आप नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए सबसे पहले सफेद विनेगर लें और इसमें यूरिन सैंपल मिला दें। अगर इसमें बुलबुले उठते हैं, तो थोड़ी देर रुकें। यदि इसका रंग बदल जाता है, तो इसका मतलब है कि आप प्रेग्नेंट हैं। वहीं अगर इसका रंग नहीं बदलता है, तो इसका मतलब है कि आप प्रेग्नेंट नहीं हैं।
टूथपेस्ट
इसके अलावा आप सफेद टूथपेस्ट की मदद से भी घर बैठे प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं। इसके लिए सफेद टूथपेस्ट में यूरिन सैंपल मिला दें। अगर टूथपेस्ट का रंग नीला हो जाता तो यह प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है।
ब्लीच
बता दें कि ब्लीच की मदद से आप आसानी से प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में ब्लीच लें और इसमें पेशाब मिला दें। अगर इसमें बुलबुले दिखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप प्रेग्नेंट को सकती हैं।