Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के समय मां ऐसे रखें अपना और बच्चे की सेहत का ध्यान, दोनों रहेंगे हेल्दी

By Ek Baat Bata | Sep 07, 2023

एक महिला के लिए मां बनना इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। जहां एक तरफ एक नई जान को इस दुनिया में लाने की खुशी होती है। तो वहीं दूसरी तरफ कई सारे सवाल और चिंताएं भी मां के मन को घेर लेती है। जैसे- वह बच्चे का अच्छे से ख्याल ऱख पाएंगी या नहीं, बच्चे की जिम्मेदारी को संभालने के लिए वह तैयार हैं या नहीं। ऐसे तमाम सवाल होते हैं जो नई मां के मन को घेर लेते हैं। 

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद मां को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि आपकी सेहत का असर आपके गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको फॉलो कर आप अपनी सेहत का बखूबी ख्याल ऱख पाएंगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

प्रेग्नेंसी में ना करें ये काम
सबसे जरूरी और अहम बात कि गर्भावस्था के दौरान भूलकर भी भारी सामान ना उठाएं। क्योंकि इससे मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियों को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा शामिल करें। अपनी डाइट में अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, जामुन आदि शामिल कर सकते हैं। यह सारी चीजें मां और बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

प्रेगनेंट महिलाओं को सूखे मेवे खाना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान कैफीन का सेवन कम से कम करें। वहीं इस दौरान चॉकलेट, कॉफी और चाय आदि से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि यह सारी चीजें आपके गर्भ में पलने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान अपने वेट को भी कंट्रोल में रखें।

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो आपको मछली खाने से बचना चाहिए। प्रेगनेंसी में शराब का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को फाइबर युक्त फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए। कुछ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में हॉर्मोनल बदलाव के कारण आपके मसूढ़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। वहीं शरीर में बढ़ा हुआ प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन का स्तर बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। जिससे आपके मसूढ़ों में सूजन या फिर खून आने की समस्या हो सकती है।