अधिकतर भारतीय घरों में उड़द दाल बनाई जाती है। उड़द दाल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इस दाल में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हर व्यक्ति उड़द दाल का सेवन कर सकता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि क्या वह उड़द दाल खा सकती हैं। साथ ही प्रेग्नेंसी में उड़द दाल खाने के क्या फायदे होते हैं। आइए जानते हैं उड़द दाल खाने के फायदे...
प्रेग्नेंसी में उड़द दाल खा सकते हैं या नहीं
बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान उड़द दाल खाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इस दाल में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान सीमित मात्रा में ही इस दाल का सेवन करना चाहिए।
दाल में मौजूद पोषक तत्व
उड़द दाल में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा यह दाल फाइबर का अच्छा स्त्रोत होती है। गर्भवती महिलाएं प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन प्राप्त करने के लिए उड़द दाल का सेवन कर सकती हैं।
पाचन को बनाएं बेहतर
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पाचन संबंधी जैसे गैस, अपच और कब्ज की परेशानी रहती है। वहीं अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान उड़द दाल का सेवन करती हैं तो यह आपके पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। उड़द दाल में मौजूद फाइबर अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे भोजन पचने में आसानी होती है।
एनीमिया से बचाव
गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के लक्षणों से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में उड़द दाल को अपनी डाइट में शामिल कर आप एनीमिया से अपना बचाव कर सकती हैं। इस दाल के सेवन से आपको पर्याप्त ऊर्जा भी मिलेगी।
बच्चे के विकास में मदद
उड़द की दाल न सिर्फ गर्भवती महिला बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिए भी लाभकारी होती है। इस दाल के सेवन से बच्चे के मस्तिष्क विकास में मदद मिलती है। उड़द दाल में मौजूद फैटी एसिड बच्चे के विकास में मदद करता है।
हड्डियां बनेंगी मजबूत
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को जोड़ों के दर्द से गुजरना पड़ता है। उड़द दाल में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में नियमित रूप से इस दाल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होंगी और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलेगी।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। गर्भावस्था में उड़द दाल खाना लाभकारी होता है। इस दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन और बालों को भी फ्री रेडिकल्स से बचाता है।