Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में हर महिला को रखना चाहिए इन बातों का खास ख्याल, हेल्दी रहेंगे मां और बच्चा

By Ek Baat Bata | Oct 12, 2023

हर महिला के लिए दुनिया के सारे सुख एक तरफ तो वहीं मां बनने की खुशी एक तरफ होती है। इन फीलिग्ंस को कोई भी महिला शब्दों में बंया नहीं कर सकती है। हांलाकि प्रेगनेंसी के 9 महीनों में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन लाख तकलीफें सह कर वह नई जान को दुनिया में लाती हैं और बच्चे का चेहरा देखकर हर तकलीफ भूल जाती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान पेट में दर्द होना, हाथ पैर में स्वेलिंग, चक्कर आना और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होने के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। 
 
इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान जरा सी लापरवाही से ना सिर्फ मां बल्कि गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। प्रेगनेंसी में लापरवाही करने से थायराइड, शुगर, शरीर में डेफिशियंसी या फिर PCOD जैसी किसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेगनेंसी के दौरान बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इनफर्टिलिटी
बता दें कि कई ऐसी महिलाएं हैं, जो मां बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। लेकिन तमाम मुश्किलों की वजह से वह बेबी कंसीव नहीं कर पा रही हैं। इसका मुख्य कारण है कि कपल इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। हांलाकि इनफर्टिलिटी के लिए सिर्फ महिलाओं को दोषी माना जाता है। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक बच्चा कंसीव ना कर पाने के केस में 40% महिलाएं तो 40% पुरुष भी वजह बनते हैं। ऐसी स्थिति में योग की शक्ति से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

प्रेगनेंसी में होने वाली दिक्कत 
फिज़िकल-मेंटल हेल्थ पर असर
हाथ-पैर में सूजन
बीपी इम्बैलेंस
सांस फूलना
मूड स्विंग्स
एसिटिडी
चक्कर
पेटदर्द

प्रेगनेंसी कैसे बनेगी आसान 
खाने-पीने पर ध्यान दें
लाइफस्टाइल में सुधार करें
रेगुलर योग करें

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए
हरी पत्तेदार सब्जियां
डेयरी प्रोडक्ट्स 
ड्राई फ्रूट्स 
अखरोट 
ओट्स

प्रेगनेंसी में रखें इन बातों का खास ध्यान 
धूम्रपान-एल्कोहल से बचें
कैफीन के सेवन ना करें
भारी वज़न ना उठाएं
ज़्यादा खाने से बचें
फास्टफूड ना खाएं
वर्कलोड ना लें
पूरी नींद लें