Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में तनाव होने पर अपनाएं हेल्दी टिप्स, मां के साथ बच्चा भी रहेगा स्वस्थ

By Ek Baat Bata | Jul 22, 2023

गर्भावस्था के दौरान कई महिलाएं तनाव का शिकार हो जाती हैं। अगर आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेस फील कर रही हैं, तो बता दें कि ऐसा महसूस करने वाली आप पहली महिला नहीं है। सभी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तनाव का अनुभव होता है। प्रेग्नेंसी में ऐसा होना सामान्य है। लेकिन आपका तनाव अगर बढ़ता जा रहा है तो आपको मदद की जरूरत है। क्योंकि ज्यादा तनाव होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। साथ ही ज्यादा तनाव बच्चे के लिए भी अच्छा नहीं होता है। प्रेग्नेंसी में खुश, स्वस्थ और तनाव-मुक्त रहने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकती हैं।

शरीर को दें आराम
अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले रही हैं तो इससे आपका शरीर और दिमाग जल्दी थक जाता है। इसके साथ ही दिमाग में कई तरह की निगेटिव भावनाएं भी आने लगती हैं। जो आगे चलकर तनाव का कारण भी बन सकती हैं। अगर आपको रात में सोने में समस्या है तो थोड़ी देर के लिए दोपहर में सो लें। 20 मिनट की नींद आपके शरीर और दिमाग को आराम पहुंचाने का काम करेगी।

हेल्दी खाना खाएं
जब आप अच्छा खाना खाएंगी तो इससे दिमाग, शरीर और बच्चे की हेल्थ अच्छी रहती है। नियमित भोजन करने से आपका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। क्योंकि ब्लड प्रेशर कम होने पर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। वहीं अगर आप उदास महसूस कर रही हैं, तो हेल्दी फूड आपके मूड को सही कर देगा।

बच्चे पर दें ध्यान
अगर आपके गर्भ में पहने वाला बच्चा 15 सप्ताह का हो गया है, तो बता दें कि वह आपकी आवाज सुनने में सक्षम हो जाता है। हालांकि वह थोड़ी दबी हुई आवाज सुनता है। लेकिन आप उससे अपनी मनपसंद बातें शेयर करें। कुछ अच्छा पढ़ सकती हैं, इससे आप अपने बच्चे से आसानी से कनेक्ट हो पाएंगी। साथ ही प्रेग्नेंसी में सकारात्मक फील आएगा।

मालिश तनाव को रखेगा दूर
मालिश आपकी मांसपेशियों को आराम देने और गर्भावस्था के दौरान तनाव से मुक्त रखने का काम करता है। अगर आपको तनाव महसूस हो तो आप खुद से भी मालिश कर सकती हैं।