Karwa Chauth 2023: प्रेग्नेंसी में रखने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

By Ek Baat Bata | Oct 19, 2023

महिलाएं इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखेंगी। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से करवा चौथ का व्रत करती हैं। बता दें कि यह व्रत काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इस व्रत में पानी भी नहीं पिया जाता है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो उन्हें शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों को पीना चाहिए। करवा चौथ के व्रत में गर्भवती महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि करवा चौथ के व्रत में महिलाओं को किन-किन बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है।

खाने में ना दें गैप
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपको खाने-पीने में ज्यादा गैप नहीं देना चाहिए। क्योंकि अगर आप खाने-पीने में गैप नहीं देती हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसलिए आपको गर्भावस्था में बिना कुछ खाए-पिए नहीं रहना चाहिए। 

हाइड्रेट रहें
प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसलिए एलेक्ट्रोलाइट से भरपूर तरल पदार्थ पीएं। आप नारियल का पानी, शिकंजी और नॉर्मल पानी पिएं। आप चाहे तो व्रत के दौरान फ्रूट जूस भी पी सकती हैं।

सरगी में खाएं फल
करवा चौथ के व्रत में सरगी जरूर खाएं। इस दौरान गर्भवती महिलाएं फल खा सकती हैं। प्रयास करें कि सरगी के दौरान अधिक मीठा या फिर फ्राइड फूड ना खाएं। सुबह की सरगी के दौरान आप ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, कोकोनट या फिर रोटी आदि खा सकती हैं।

ऐसे खोले व्रत
व्रत खोलने के लिए पानी पिएं। वहीं व्रत में अगर आपको एसिडिटी सी समस्या से बचने के लिए नींबू पानी या फिर नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप सेब या फिर फाइबर से भरपूर फल भी खा सकती हैं। इससे आपके शरीर में अचानक से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। वहीं कुछ महिलाएं कॉफी या चाय पी लेती हैं। जिसके कारण महिलाओं को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इसलिए आप चाजें तो हेल्थ एक्सपर्ट्स से भी डाइट प्लान बनवा सकती हैं।