Pregnancy Tips: जानिए प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना कितना सामान्य, मां के लिए बेहद अहम हैं ये बातें

By Ek Baat Bata | Jun 20, 2023

हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी पीरियड काफी नाजुक और अहम समय होता है। प्रेग्नेंट महिला के अंदर शिशु पल-बढ़ रहा होता है। वहीं 9 महीने पूरे होने के बाद बच्चा दुनिया में आ जाता है। बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय महिला के मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। प्रेग्नेंसी टाइम में महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इन्ही बदलावों में एक बदलाव वजन का बढ़ना होता है। हालांकि प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन प्रेग्नेंसी पीरियड में कितना वजन बढ़ना सही होता है। कई बार यह सवाल भी मन में आता है कि क्या वजन बढ़ने पर प्रसव में समस्या होती है। 

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के मन में इस तरह के कई सवाल होते हैं। वहीं वजन बढ़ने पर वह अपनी डाइट को भी कंट्रोल करने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना सोचे-समझे वजन कम करने की कोशिश करना एक्सरसाइज आदि को डेली रूटीन में शामिल करने आप परेशानी में पड़ सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना कितना सामान्य होता है। साथ ही क्या वेट बढ़ने से प्रसव में दिक्कत होती है।

वजन बढ़ने का कारण
प्रेग्नेंसी में महिला के वेट बढ़ने का कारण एक यह भी होता है कि शरीर में बच्चे का वजन शामिल हो जाता है। वहीं अगर गर्भ में जुड़वा बच्चे हों तो 15-20 किलो वजन बढ़ना सामान्य है। इसके साथ ही शरीर में स्तन के आकार में वृद्धि होने, नाल के आकार में बढ़ोतरी, गर्भाशय के आकार में वृद्धि होती है। वहीं अतिरिक्त रक्त और तरल पदार्थ बनने की वजह से भी वेट बढ़ने लगता है। 

कब बढ़ता है वजन
प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों में महिला का वेट सामान्य होता है। लेकिन तीन महीने के बाद हर हफ्ते पौना या 1 किलो तक वजन बढ़ सकता है।

कितना बढ़ता है वजन
प्रेग्नेंसी के दौरन महिला का वजन 12-15 किलो तक बढ़ सकता है। वहीं जिन महिलाओं का वेट पहले से बढ़ा होता है। उनका प्रेग्नेंसी पीरियड में 16 किलो तक वेट बढ़ सकता है। वहीं प्रेग्नेंसी में स्वस्थ महिला का 12 किलो तक वजन बढ़ सकता है।  

जोखिम
अगर किसी गर्भवती महिला का सामान्य से अधिक वेट बढ़ने लगता है तो मां और बच्चे दोनों के लिए मुश्किलें पैदा होने लगती हैं। प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने से सी सेक्शन, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अधिक वजन बढ़ने वाली महिलाओं के बच्चों को भविष्य में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने लगती है।