Pregnancy Tips: मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है मखाना, मिलते हैं कई फायदे

By Ek Baat Bata | Jul 09, 2024

हर महिला के लिए मां बनना इस दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है। हालांकि यह हर पड़ाव हर महिला के जीवन में जितना अहम होता है, उतना ही मुश्किल भी होता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत और डाइट का खास ख्याल रखना होता है। प्रेग्नेंसी के दौराम महिलाओं को अलग-अलग लोगों से कई तरह की सलाह भी मिलती रहती है। वहीं गर्भ में पलने वाले बच्चे के पोषण का ध्यान रखने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में अधिक से अधिक हेल्दी और पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम युक्त फूड्स शामिल करना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को मखाना खाने की भी सलाह दी जाती है। वैसे तो मखाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने से भी कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्रेग्नेंसी में मखाना खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

अच्छी नींद में सहायक
प्रेग्नेंसी में एक समय ऐसा भी आता है, जब महिलाओं को नींद नहीं आती है। ऐसे में आप मखाना का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि मखाना अच्छी, गहरी और आरामदायक नींद में फायदेमंद होती है। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण तनाव होने लगता है। वहीं मखाने में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाया जाता है, जो शरीर के कार्यों को अच्छे से कंट्रोल करती है। साथ ही यह नींद में भी सहायक होती है।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
आमतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को ब्लड प्रेशऱ की समस्या हो जाती है। इस दौरान मखाने का सेवन करना लाभकारी होता है। मखाने में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जो बीपी को कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।

कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
प्रेग्नेंसी में मखाने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को कम करने में सहायक होता है। आप चाहें तो स्नैक्स टाइम पर इसका सेवन कर सकती हैं।

बच्चे का विकास
प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से बच्चे का विकास अच्छे से होता है। इसलिए यह बच्चे के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मखाने में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम की मात्रा बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।