Summer Pregnancy Tips: गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे रखें अपना और बच्चे का ख्याल, जरूर फॉलो करें ये टिप्स

By Ek Baat Bata | Apr 11, 2025

गर्मियों में हर व्यक्ति को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही करने से लू लग सकती हैं। वहीं गर्मी में प्रेग्नेंट महिला को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। वरना इसका आपकी पूरे हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। शरीर में पानी की कमी से हार्ट रेट बढ़ना, बीपी लो होना, चक्कर आना या बेहोशी आदि हो सकती है। इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना और गर्भ में पलने वाले बच्चे का ख्याल रखने के लिए कुछ खास आदतें अपनाना चाहिए।

खुद को रखें हाइड्रेटेड
गर्मियों के मौसम में सबसे जरूरी है कि प्रेग्नेंट महिलाएं खुद को हाइड्रेड रखें। शरीर में पानी की कमी होना अच्छा संकेत नहीं है। इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पूरे दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। वहीं डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल करें। वहीं आप सलाद के तौर पर तरबूज और खीरा आदि खा सकती हैं। क्योंकि इनमें पानी का अधिकता होती है, जो प्रेग्नेंसी में आपको डिहाइड्रेट होने से बचाता है।

सॉल्टी फूड न खाएं
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को नमक का सेवन कम ही करना चाहिए। खासकर गर्मियों में नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। जोकि आपके लिए सही नहीं है। नमक का ज्यादा सेवन करने से शरीर से जल्दी पानी निकल जाता है। इसलिए सॉल्टी फूड्स जैसे चिप्स और कुकीज आदि का कम सेवन करना चाहिए।

रेस्ट जरूर करें
प्रेग्नेंसी के समय कुछ महिलाओं को नींद बहुत आती है। वहीं गर्मियों में जरा भी आराम करने का मन नहीं करता है। इसके उलट गर्मी से बचने के लिए पूरा दिन एसी में रहने का मन करता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में आराम करना बहुत जरूरी होता है। रेस्ट करना बच्चे की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है।

एक्सरसाइज करें
बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर की सलाह पर एक्सरसाइज जरूर करें। क्योंकि यह लाभकारी होता है। गर्मी के दिनों में आउटडोर एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। वहीं शाम को जब धूप चली जाए, तो आप उस दौरान एक्सरसाइज कर सकती हैं। या फिर हल्की-फुल्की वॉक कर सकती हैं। इससे मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।