Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान, वरना थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

By Ek Baat Bata | Jun 15, 2024

मिर्गी की बीमारी से पीड़ित महिलाएं यदि प्रेग्नेंट होती हैं, तो वह अन्य बीमारियों के मुकाबले 47 फीसदी तक अधिक डरी हुई होती हैं। इसके पीछे यह वजह है कि महिलाएं इस बीमारी के लिए जो दवाएं लेती हैं, उनके बच्चे में भी जन्म से वही डिफेक्ट्स होने की संभावना होती है। महिलाओं में यह डर 62 फीसदी तक बढ़ जाता है। हालांकि यदि डॉक्टर को समय पर इस बीमारी के बारे में पता चल जाता है, तो वह शुरूआत से अच्छे से इलाज करते हैं। डॉक्टर महिलाओं की दवा का डोज कम कर देते हैं।

क्योंकि यदि डॉक्टर को इस बीमारी के बारे में पहले पता चल जाता है, तो वह पहले से ही इस बीमारी का इलाज करने लगते हैं। जिससे कि गर्भ में पलने वाला बच्चा इस बीमारी से सुरक्षित रह सके। इसके साथ प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि गर्मी में लू लगने के अलावा डिहाइड्रेशन का भी अधिक खतरा होता है। 

गर्मियों में महिलाओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि ऐसा होने पर आपकी तबियत आपकी अचानक से बिगड़ जाती है। वहीं गर्भ में पलने वाले बच्चे पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है।

इस मौसम में अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को अधिक से अधिक फल व ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। वहीं आप तरल पदार्थों में दही और छाछ को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। वहीं सलाद का भी सेवन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने के दौरान खुद को अच्छे से ढक लें।

शरीर में पानी की कमी होने पर हॉट फ्लैश और प्रीटर्म डिलीवरी के चांसेज अधिक बढ़ जाते हैं। वहीं अधिक गर्मी होने पर हाइपरटेंशन, हार्ट रेट बढ़ सकता है। हार्ट बीट तेज होने के अलावा चक्कर और बेहोशी का खतरा भी बना रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की खास देखभाल करनी चाहिए।