Natural drink for pregnancy: गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 4 नेचुरल ड्रिंक्स, गर्मियों में शरीर रहेगा हाइड्रेट

By Ek Baat Bata | Jul 11, 2023

गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाना एक गंभीर समस्या होती है। गर्मी के मौसम में हमारे शरीर का तापमान दुरुस्त रखने के लिए पसीने को पानी के रूप में निकलता रहता है। पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी दिखने लगती है। बता दें कि एक प्रेग्नेंट महिला को स्वस्थ व्यक्ति से ज्यादा अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन किया जाए। आज हम आपको 4 ऐसी नेचुरल ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पीने से पानी की पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं इन 4 नेचुरल ड्रिंक्स के बारे में.... 

नारियल पानी
गर्भवती महिलाओं के लिए गर्मियों में पानी के अलावा नारियल पानी बेहतर विकल्प है। नारियल पानी के रोजाना सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहते हैं। वहीं नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट समेत कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में नारियल पानी मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

नींबू पानी
गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट्स भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में कई लोग सादा पानी पीना पसंद नहीं करते हैं। तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। नींबू पानी गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

फलों का जूस
प्रेग्नेंट महिलाएं गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नॉर्मल पानी के अलावा फलों के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। गर्मी में आप तरबूज आदि या इसका जूस पी सकती हैं। क्योंकि तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यह प्रेग्नेंट महिलाओं को फादया पहुंचाता है। इसके साथ ही आपको और बच्चे को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

सब्जियों का जूस
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए आप गर्मियों में सब्जियों का जूस भी पी सकती हैं। खीरा, टमाटर समेत अन्य कई सब्जियों में पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। वहीं इन सब्जियों में पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको सब्जियों का जूस पीना चाहिए। इसके अलावा आप सब्जियों का सलाद भी खा सकती हैं।