Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में रुकावट पैदा कर सकते हैं ये फूड आइटम्स, भूलकर भी न करें सेवन

By Ek Baat Bata | Sep 02, 2024

हर महिला के लिए बच्चे को इस दुनिया में लाना सबसे खुशी का पल होता है। हालांकि कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो कई महिलाओं को कंसीव करने में समस्या होती है। कंसीव न कर पाने के चक्कर में महिलाओं को बार-बार हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अनहेल्दी आदतें और कुछ खाने की बेकार चीजें भी कंसीव करना मुश्किल बना देती हैं।

बता दें कि बहुत सी महिलाएं अनहेल्दी डाइट और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन नहीं करती हैं। जो कहीं न कहीं प्रेग्नेंसी में रुकावट का कारण बनती हैं। ऐसे में अगर आप भी फैमिली प्लानिंग कर रही हैं और कंसीव करना चाहती हैं, तो आपको कुछ चीजों को खाना बिलकुल बंद कर देना चाहिए।

शराब
प्रेग्नेंसी प्लान करते समय सबसे जरूरी होता है कि आपको शराब आदि का बिलकुल सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप जल्दी कंसीव करना चाहती हैं, तो आपको आज से ही शराब से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि शराब स्पर्म काउंट को नुकसान पहुंचा सकता है, जो आगे चलकर आपके बच्चे के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

कैफीन
बहुत सारे लोग अपने दिन की शुरुआत चाय और कॉफी के साथ करते हैं। वहीं दिन में कई बार महिलाएं भी चाय व कॉफी पीती है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो आपको कैफीन से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में कैफीन का सेवन करने से गर्भ की म्यूकस में ब्रेन पर बुरा असर पड़ सकता है। जिसके कारण स्पर्म को एग तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।

अनहेल्दी फैट
बता दें कि पैकेज्ड फूड आइटम्स और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में ट्रांस फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप कंसीव करने का प्रयास कर रही हैं, तो आपको इन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

रिफाइंड शुगर
इसके अलावा आपको रिफाइंड शुगर वाली चीजों जैसे - मिठाइयां, पैकेज्ड मिठाइयां और फ़िज़ी ड्रिंक्स आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक रिफाइंड शुगर वाली चीजों को अधिक खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिससे ओव्यूलेशन डिसऑर्डर का खतरा हो सकता है।

रिफाइंड कार्ब्स
अगर आप भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो आपको सफेद ब्रेड और कुकीज जैसे रिफाइंड कार्ब्स वाले फूड आइटम्स को खाने से बचना चाहिए।

आर्टिफिशियल शुगर
आर्टिफिशियल शुगर वाली चीजों का सेवन करने से ओव्यूलेशन के प्रोसेस पर असर पड़ता है। वहीं इससे टाइप 2 डायबिटीज या दिल की बीमारी की भी संभावना होती है। आप मिठास के लिए शहद और एगेव का इस्तेमाल कर सकती हैं।